फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Another chance for youth of Chief Constable Police Telecom Recruitment Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती के युवाओं को एक और मौका, यहां पढ़ें परीक्षा से जुड़ा पूरा अपडेट

Thu, 08 Jun 2023 10:54 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 08 Jun 2023 10:54 AM IST
सार

मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती के तहत 22 से 26 तक चयनित अभ्यर्थियों का शारीरिक मापजोख परीक्षण आईआरबी द्वितीय झाझरा में हुआ था। अनुपस्थित अभ्यर्थियों को 27 मई को एक मौका और दिया गया था। इसके बावजूद कई अभ्यर्थी नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन
Another chance for youth of Chief Constable Police Telecom Recruitment Uttarakhand news in hindi
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती के शारीरिक मापजोख परीक्षण में गैरहाजिर रहे अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक और मौका दिया है। वे 13 जून को परीक्षण करा सकते हैं। दूसरी ओर, आयोग ने 11 जून की वन दरोगा भर्ती परीक्षा में 9:30 बजे से केंद्र पर पहुंचने को कहा है। वहीं, सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक भर्ती के तहत शारीरिक मापजोख परीक्षण 13 जून को होगा।

विज्ञापन

आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती के तहत 22 से 26 तक चयनित अभ्यर्थियों का शारीरिक मापजोख परीक्षण आईआरबी द्वितीय झाझरा में हुआ था। अनुपस्थित अभ्यर्थियों को 27 मई को एक मौका और दिया गया था। इसके बावजूद कई अभ्यर्थी नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन


आयोग सचिव रावत ने बताया कि अभ्यर्थियों ने अंतिम अवसर का अनुरोध किया था, जिसके तहत 13 जून की तिथि तय कर दी गई है। इस दिन बचे हुए सभी अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे आईआरबी द्वितीय झाझरा पहुंचना होगा। अनुपस्थित होने का वैध प्रमाण जैसे मेडिकल आदि ले जाना होगा। प्रवेश पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो व मूल पहचान पत्र भी लेकर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन दरोगा भर्ती के लिए सुबह 9:30 बजे से एंट्री

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वन दरोगा भर्ती परीक्षा 11 जून को आठ जिलों में सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे पहुंचना होगा। उन्हें अपने साथ प्रवेश पत्र, स्वयं की फोटोयुक्त आईडी, काला बॉल प्वाइंट पेन भी लेकर जाना है।

ये भी पढ़ें...Dehardun News: पीआरडी जवानों के लिए कई विभागों में खुला तैनाती का रास्ता, भर्ती की आयु सीमा भी बढ़ाई गई

रक्षक भर्ती का शारीरिक मापजोख परीक्षण 13 जून को

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के रायपुर स्थित कार्यालय में सचिवालय रक्षक भर्ती के चयनितों का शारीरिक मापजोख परीक्षण होगा। इसके लिए उन्हें अपने सभी मूल अभिलेख भी ले जाने होंगे। साथ ही उसकी दो-दो स्व: प्रमाणित फोटोकॉपी ले जानी होगी। सुबह 9:30 बजे उन्हें कार्यालय पहुंचना होगा। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश नहीं आ पाएंगे, वह 14 जून को आ सकते हैं। इसके बाद किसी को मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed