फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Golikand: Another case against Sonu Bhardwaj, his wife and two accomplices also named

Dehradun Golikand: सोनू भारद्वाज के खिलाफ एक और मुकदमा, पत्नी व दो साथी भी नामजद

Sun, 23 Jun 2024 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 23 Jun 2024 06:21 PM IST
सार

महिला ने जब अपने पैसे मांगे तो सोनू ने उन्हें परिवार समेत खत्म करने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dehradun Golikand: Another case against Sonu Bhardwaj, his wife and two accomplices also named
मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपक बडोला के हत्या के आरोप में जेल में बंद सोनू भारद्वाज के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मुकदमे में सोनू की पत्नी व उसके दो साथी भी नामजद हैं। इन पर एक जमीन के सौदे में महिला से 15 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। महिला ने जब अपने पैसे मांगे तो सोनू ने उन्हें परिवार समेत खत्म करने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


धोखाधड़ी को लेकर सुमननगर धर्मपुर की रहने वाली प्रियंका कंडवाल ने शिकायत की है। प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उनके पति लंबे समय से यशपाल चौधरी निवासी राजपुर रोड और राजेंद्र रावत निवासी गढ़वाली कॉलोनी डोभाल चौक को जानते थे। करीब दो साल पहले यशपाल और राजेंद्र ने बताया कि वो सनगांव डोईवाला में सोनू भारद्वाज उर्फ देवेंद्र और उसकी पत्नी सोनिया से जमीन खरीद रहे हैं, लेकिन 15 लाख रुपये कम पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि वो 15 लाख रुपये उधार दे देते हैं तो दो महीने बाद दोगुने यानी 30 लाख रुपये लौटा देंगे। प्रियंका ने पुलिस को बताया कि इस बाबत उन्होंने सोनू और उसकी पत्नी से बात की तो उन्होंने जमीन बेचने की पुष्टि की। इसके बाद महिला ने आरटीजीएस के माध्यम से सोनू को 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun Golikand: मुख्य आरोपी की प्रेमिका से भी जुड़ा मामला, घटना के बाद से चल रही फरार

इसके अलावा पांच लाख रुपये यशपाल और राजेंद्र को दिए गए, लेकिन दो माह बाद रकम नहीं लौटाई गई। आरोपी बहाना बनाकर टालते रहे। बाद में पता चला कि सोनू ने यशपाल और राजेंद्र को जमीन बेची ही नहीं। इस बाबत उन्होंने सोनू से बात की तो उसने किसी कारणवश जमीन नहीं बिकने की बात कही और कुछ मोहलत मांगी। प्रियंका ने बताया कि रकम वापस मांगने पर सोनू ने उनको परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी।

आरेाप है कि सोनू ने कहा था कि उसका गैंग दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सक्रिय है। वह उसे परिवार समेत कभी भी खत्म करा सकता है। एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि आरोपी सोनू भारद्वाज, उसकी पत्नी सोनिका, यशपाल चौधरी और राजेंद्र रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed