फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Another case has been registered against Dr. Yashpal

Dehradun News: आईएचएम के पूर्व प्राचार्य यशपाल नेगी पर एक और मुकदमा

Mon, 01 Jul 2024 02:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Another case has been registered against Dr. Yashpal
Iनियुक्ति पाने को लेकर फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने का है आरोपI
विज्ञापन




आईएचएम के पूर्व निदेशक व प्राचार्य डॉ. यशपाल सिंह नेगी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने संस्थान में नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं। इनकी पुष्टि आईएचएम देहरादून और एसआईएचएम रामनगर की स्क्रीनिंग कमेटी की जांच में हुई है। डॉ. नेगी के खिलाफ पिछले दिनों भी इसी तरह का मुकदमा दर्ज किया गया था।



इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) गढ़ी कैंट के प्राचार्य डॉ. जगदीश खन्ना ने कैंट थाने को शिकायत कर बताया कि डॉ. यशपाल सिंह नेगी ने आईएचएम देहरादून और एसआईएचएम रामनगर के प्रधानाचार्य के पद के लिए दो जून 2023 और चार अगस्त 2023 में विज्ञप्ति के अंतर्गत आवेदन किया। आईएचएम देहरादून और एसआईएचएम रामनगर की स्क्रीनिगं कमेटी ने जांच में उनके दस्तावेज में गड़बड़ियां पकड़ीं। पाया कि एसआईएचएम नई टिहरी के कार्यालय से आदेश संख्या 3711, 27 जनवरी 2016 के तहत उनको निदेशक/प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। उन्होंने अपने आवेदन में यह घोषणा की कि वह आठ सितंबर 2015 से आईएचएम देहरादून और एसआईएचएम रामनगर में प्रधानाचार्य पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि तक निदेशक व प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
विज्ञापन




आरोप है कि आवेदन में यह घोषणा गलत थी। इसके अलावा नेगी सेंटर फॉर माउंटेन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्टडीज श्रीनगर गढ़वाल में प्रवक्ता पद पर नियुक्ति समय में भी फर्जीवाड़ा सामने आया। सचिव पर्यटन के आदेश पर उनके खिलाफ यह केस दर्ज कराया गया है। इससे कुछ दिन पहले पर्यटन विभाग ने फर्जी नियुक्ति मामले में कुछ इस तरह का केस उनके खिलाफ दर्ज कराया। इंस्पेक्टर कैंट गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि दोनों मामलों में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed