फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Robbery committed in house of businessman family hostage one more accused arrested

Dehradun: कारोबारी के घर में परिवार को बंधक बनाकर डाली थी डकैती, एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Sep 2024 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 16 Sep 2024 04:48 PM IST
सार

छह जून की रात खुशहालपुर निवासी कारोबारी फुरकान अहमद के मकान में सात से आठ अज्ञात बदमाश घुस गए थे। वे कारोबारी और उनके परिवार को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर 70 हजार की नकदी और लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए थे।

विज्ञापन
Dehradun News Robbery committed in house of businessman family hostage one more accused arrested
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर में कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती डालने के मामले में पुलिस ने सहारनपुर के दस हजार के इनामी फरार आरोपी को बाढ़वाला से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लूटे गए कई आभूषण भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन


छह जून की मध्यरात्रि खुशहालपुर निवासी कारोबारी फुरकान अहमद के मकान में सात से आठ अज्ञात बदमाश घुस गए थे। वे कारोबारी और उनके परिवार को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर 70 हजार की नकदी और लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए थे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि पूर्व में तिमली से धर्मावाला के बीच जंगल में मुठभेड़ के दौरान कुख्यात बदमाश बबलू बादशाह और कारोबारी की पत्नी के मौसेरे भाई रमजान उर्फ रमजानी को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा दो अन्य आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand: हरिद्वार डकैती कांड का खुलासा, डीजीपी ने कहा- मुठभेड़ में एक बदमाश हुआ ढेर, दो गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने बताया कि एक आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। एसएसपी ने उस पर दस हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने यूपी के सहारनपुर के फतेहपुर क्षेत्र निवासी आरोपी नसीम को बाढ़वाला स्थित यमुना पुल से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी उत्तरप्रदेश का कुख्यात है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने आदि संबंधी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed