फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Another Aadhaar Seva Kendra opened in Vikasnagar

Dehradun News: विकासनगर में खुला एक और आधार सेवा केंद्र

Sat, 23 Aug 2025 02:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 23 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Another Aadhaar Seva Kendra opened in Vikasnagar
ब्लॉक कार्यालय परिसर में आधार सेवा केंद्र फिर से खुल गया है। बाबूगढ़ में बाल विकास परियोजना विभाग के कार्यालय में संचालित केंद्र में एक काउंटर को बढ़ाया गया है। यहां अब दो काउंटर पर आधार कार्ड बनाए और संशोधित किए जा रहे हैं। जानकारी के अभाव में ब्लॉक कार्यालय स्थित केंद्र पर अभी कम संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


विकासनगर ब्लॉक में करीब डेढ़ वर्ष पहले ब्लॉक और बीएसएनएल के कार्यालय स्थित आधार सेवा केंद्र बंद कर दिए गए थे। बाबूगढ़ स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय और तहसील परिसर में एक-एक आधार सेवा केंद्र चल रहे थे।
विज्ञापन

लोगों की संख्या अधिक होने और केंद्रों की कमी के कारण लोगों को आधार कार्ड बनाने और संशोधन में काफी इंतजार करना पड़ रहा था। दोनों जगह एक-एक काउंटर थे। ऐसे में सुबह से शाम तक 30 आवेदन प्राप्त किए जा रहे थे, जबकि लोगों की संख्या दोगुनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी बंद पड़े आधार केंद्रों को दोबारा खोलने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि केंद्रों पर दो-दो ऑपरेटर की भी नियुक्ति की जाए। विकासनगर ब्लॉक में आधार सेवा केंद्र खुल गया है लेकिन जानकारी के अभाव में अभी रोजाना 15 से 20 लोग आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए आ रहे हैं।

बाबूगढ़ स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में दो काउंटर खुले हैं। यहां आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए आने वाले लोगों की दैनिक संख्या 60 से 70 तक पहुंच रही है। एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने बताया सभी बंद पड़े आधार केंद्रों को फिर से खोल दिया गया है। लोगों को अब आधार कार्ड बनवाने या संशोधन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed