{"_id":"76e92ecca1546b807ba10b75e6e22734","slug":"annual-transfers-will-done-on-july-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 15 जुलाई तक होंगे उत्तराखंड में सालाना तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 15 जुलाई तक होंगे उत्तराखंड में सालाना तबादले
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 22 Jun 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सालाना तबादलों की समयावधि 15 जून से बढ़ाकर 15 जुलाई तक कर दी है। तय समय में कई विभागों में तबादला प्रक्रिया पूरी न होने पर यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
राज्य में इस बार भी तबादला नीति 2008 लागू की गई है। तय समय में तबादला प्रक्रिया पूरी न होने पर मुख्य सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री को फाइल भेजकर समय बढ़ाने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का अनुमोदन मिलने के बाद कार्मिक विभाग ने शनिवार को तबादलों की समयसीमा 15 जुलाई तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि तबादला प्रक्रिया इसी अवधि में पूरी कर ली जाए, इसके बाद समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। प्रमुख सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने बताया कि अब तबादला प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
तबादलों में हुआ खेल
तबादलों को लेकर विभागों में खूब खेल चला। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद तबादलों की समयसीमा बढ़ाने का आदेश 20 जून को जारी हुआ। इससे पहले अंतिम तारीख (15 जून) बीतने के बावजूद कई विभागों में धड़ल्ले से तबादले हुए। सूत्रों का कहना है कि इन तबादलों को 15 जून से पहले की तारीखों में दर्शाए गया।