{"_id":"680160bb2416faa86803c01e","slug":"announcement-of-giving-30-crore-for-the-construction-dehradun-news-c-5-drn1005-666792-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महाविद्यालय निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महाविद्यालय निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये देने की घोषणा
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर का वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया।
उन्होंने महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये देने व जल्द भवन निर्माण का शिलान्यास करने की घोषणा की। कहा, मालदेवता महाविद्यालय को मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक उमेश शर्मा ने कहा, पर्वतीय भाग से सटा हुआ यह महाविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नौनिहालों का सपना साकार कर रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वीपी अग्रवाल ने कहा, वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों की वर्ष भर की उपलब्धियों का उत्सव होता है।
इस अवसर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर परिधि रावत, सक्षम शर्मा, मुस्कान, पूजा व पूजा प्रताप को सम्मानित किया गया। अंतर संकाय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गृह विज्ञान संकाय की टीम रही। जबकि, कला संकाय दूसरे व विज्ञान संकाय की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर उज्ज्वल सिंह नेगी, किशन सिंह नेगी, प्रो. महेंद्र सिंह पंवार, डॉ. पूजा कुकरेती, प्रो. ज्योति खरे, प्रो. सविता वर्मा, प्रो. जीसी डंगवाल आदि मौजूद रहे।