फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anna hazare support smart village instead smart city

मोदी सरकार पर बरसे अन्ना हजारे, स्मार्ट सिटी की जगह स्मार्ट विलेज बनाने की वकालत में उतरे

Fri, 16 Feb 2018 07:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, टिहरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, टिहरी Updated Fri, 16 Feb 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
Anna hazare support smart village instead smart city
anna hazare

गांधीवादी नेता अन्ना हजारे ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों को आय दोगुनी का झुनझुना थमा रही है। किसानों को उनकी उपज का भी सही मूल्य नहीं मिल रहा है। हालातों से त्रस्त किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।

विज्ञापन


वे किसानों की समस्याओं को लेकर अब निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे।अन्ना हजारे बृहस्पतिवार को यहां किसानों की सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रथम विक्टोरिया क्रास विजेता वीर गबर सिंह नेगी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि मोदी सरकार आमजन को भूलकर उद्योगपतियों की खिदमत में लगी हुई है। उन्होंने किसानों को पांच हजार मासिक पेंशन देने और उनकी उपज का लागत से अधिक मूल्य दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Anna hazare support smart village instead smart city
anna hazare

एलान किया कि वह 23 मार्च से दिल्ली में देश के किसानों को कर्ज मुक्त करने और लोकपाल बिल पारित करने के लिए आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए वे देश के 20 राज्यों में लोगों से मिल चुके हैं।

स्मार्ट सिटी की जगह स्मार्ट विलेज बनाए जाने की पुरजोर वकालत करते हुए अन्ना ने कहा कि स्मार्ट सिटी बनाए जाने से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज योजना की दिशा में काम करने से गांव-गांव में खुशहाली और तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।

सभा में भोपाल सिंह चौधरी, सुशील बहुगुणा, विजय जड़धारी, प्रमुख आनंदी नेगी, व्यापार सभा अध्यक्ष दर्मियान सिंह सजवाण, संजय बहुगुणा, प्रदीप कोठारी, शक्ति प्रसाद जोशी, शिवाजी खेड़कर, साहब सिंह सजवाण आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed