फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita s mother and father met CM Pushkar Singh Dhami

Ankita Murder Case: सीएम धामी से मिले अंकिता के मां और पिता, सर्वोच्च प्राथमिकता से न्याय दिलाने का मिला भरोसा

Wed, 07 Jan 2026 10:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 07 Jan 2026 10:20 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा, इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद व उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
Ankita s mother and father met CM Pushkar Singh Dhami
सीएम धामी से मिले अंकिता के मां और पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी व माता सोनी देवी ने मुलाकात की। उन्होंने सीएम को बेटी की हत्या के मामले में अपनी भावनाओं से अवगत कराया। सीएम ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि उनकी मांगों पर सरकार सकारात्मक कार्रवाई करेगी। सीएम ने कहा, अंकिता को न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन

बुधवार देर शाम सीएम आवास में मुख्यमंत्री से मिलकर अंकिता की मां और पिता भावुक हो गए। मुख्यमंत्री ने उन्हें सांत्वना देते हुए परिवार के साथ हर तरह से खड़े रहने का आश्वासन दिया। माता-पिता ने बेटी अंकिता की हत्या से संबंधित अपने मंतव्य व भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने करीब एक घंटे तक उन्हें पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग व उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सीएम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अंकिता के माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप सरकार हर जांच कराने को तैयार है। अंकिता के माता-पिता पहले से पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, अंकिता के माता-पिता ने फिर से मुख्यमंत्री को बेटी को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच की मांग दोहराई। वहीं, हाल के दिनों में बेटी की हत्या के प्रकरण में जिस तरह से माहौल बना है, उससे आहत भी हैं।

विज्ञापन

अंकिता की हत्या के मामले में पिछले दिनों के घटनाक्रम से सरकार भी सीबीआई जांच से पीछे नहीं हो रही है। अंकिता के माता-पिता की भावनाओं के अनुरूप सरकार इस प्रकरण में न्यायालय के फैसले और नई जांच को लेकर विधिक राय लेने के बाद सीबीआई जांच पर आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed