{"_id":"6331953222a9d76b5b527663","slug":"ankita-murder-case-uttarakhand-congress-president-attack-on-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ankita Murder Case: कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- एसआईटी पर भरोसा नहीं सीबीआई से जांच कराए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ankita Murder Case: कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- एसआईटी पर भरोसा नहीं सीबीआई से जांच कराए सरकार
Mon, 26 Sep 2022 05:39 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 26 Sep 2022 05:39 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने आरोप लगाया कि जिस रिजॉर्ट में घटना हुई वहां कई वीआईपी आते जाते थे। सरकार उनके नाम उजागर करे। साथ ही पटवारी की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंकिता हत्याकांड में कांग्रेस ने कई सवाल उठाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा वह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस को एसआईटी पर भरोसा नहीं है। सरकार मामले की पूरी जांच सीबीआई से कराए।
विज्ञापन
Ankita Murder Case: अंकिता की मां की तबीयत फिर बिगड़ी, परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की ओर से जिस वीआईपी को स्पेशल ट्रीटमेंट दिए जाने की बात अंकिता की चैट में सामने आई है सरकार 24 घंटे के भीतर उस वीआईपी का नाम सामने लाए।
विज्ञापन
Ankita Murder Case: आखिर क्या है राज?...रिजॉर्ट की छत पर मिला बड़ा पिंजरा और शराब की बोतलें, देखकर सब हैरान
उन्होंने आरोप लगाया कि जिस रिजॉर्ट में घटना हुई वहां कई वीआईपी आते जाते थे। सरकार उनके नाम उजागर करे। पटवारी की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए। कहा जब पटवारी को अंकिता की गुमशुदगी की खबर मिल चुकी थी, तो उसके बाद अचानक उसके छुट्टी पर जाने से उसकी भूमिका भी संदेह के घेरे में है।
Ankita Murder Case: रिजॉर्ट में होता था जिस्मफरोशी व नशे का धंधा, पूर्व कर्मचारी ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे
उत्तराखंड पुलिस की कार्य प्रणाली को लेकर भी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। कहां कि घटना के बाद भी डीजीपी आरोपी के पिता से खड़े होकर हाथ मिलाते हैं, ऐसे में निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी पीड़ित परिजनों के संपर्क में है जो भी मदद उन्हें चाहिए होगी कांग्रेस पार्टी हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।