फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita Murder Case Protesters reach Vanantara resort clash with police demand death penalty

अंकिता हत्याकांड: वनंतरा रिजॉर्ट पहुंचे लोगों का प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक, दोषियों को फांसी की मांग

Sun, 28 Dec 2025 06:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Dec 2025 06:30 PM IST
सार

अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा की मांग को लेकर मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में लोग  वनंतरा रिजॉर्ट पहुंचे और प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Ankita Murder Case Protesters reach Vanantara resort clash with police demand death penalty
वनंतरा रिजॉर्ट के बाहर प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के नेतृत्व में लोगों ने वनंतरा रिजॉर्ट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस में नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अंकिता हत्याकांड में शामिल लोगों को फांसी देने की मांग की।

विज्ञापन


गंगा भोगपुर तल्ला में मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रदर्शन होने की सूचना पर पौड़ी गढ़वाल जिला प्रशासन की ओर से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर बैरिकेटिंग लगाए गए थे। कार्यक्रम के दौरान आक्रोशित भीड़ और पुलिस बल के बीच वनंतरा रिसॉर्ट की ओर जाने को लेकर जद्दोजहद की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन


इसी दौरान मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के संयोजक लुशुन टोडरिया और पुलिस बल में नोकझाेंक हुई। टोडरिया ने कहा कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस हत्याकांड में शामिल लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: अंकिता भंडारी हत्याकांड...सड़कों पर दिखा कांग्रेस का आक्रोश, सीबीआई जांच की मांग, निकाला कैंडल मार्च

कहा कि पुलिस के दबाव जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। संस्थापक संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष अब निर्णायक चरण में है।

30 दिसंबर को देहरादून में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया जाएगा। हिमांशु रावत ने कहा कि भाजपा सरकार शुरू से ही वीआईपी को बचाने का प्रयास कर रही है। पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने कहा कि इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed