फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita murder case People CM House March in dehradun various organizations Joint Movement

अंकिता हत्याकांड: देहरादून में सड़कों पर उतरा जन सैलाब, किया सीएम आवास कूच, 11 को उत्तराखंड बंद का एलान

Sun, 04 Jan 2026 01:15 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Jan 2026 01:15 PM IST
सार

Dehradun News: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सीबीआई जांच की मांग लगातार उठ रही है। कई संगठन इसे लेकर रोजाना प्रदर्शन कर रहे हैं। आज कई संगठन और विपक्षी पार्टियों के लोगों ने विशाल रैली निकाली।

विज्ञापन
Ankita murder case People CM House March in dehradun various organizations Joint Movement
अंकिता हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच और सोशल मीडिया पर नाम सार्वजनिक हुए वीआईपी नेताओं पर कार्रवाई की मांग के लिए रविवार को जनसैलाब दून की सड़कों पर उतर आया। विभिन्न सामाजिक संगठन और विपक्षी राजनीतिक दलों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। हालांकि पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को हाथीबड़कला पर बैरिकेडिंग लगा रोक दिया।

विज्ञापन


इस बीच पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प भी हुई। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ही बैठ सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाओं और पुरुषों के साथ युवाओं ने भी भाग लिया। सभी ने एक सुर में अंकिता को न्याय देने की मांग की और सीबीआई जांच नहीं कराए जाने पर नाराजगी जताई। रविवार सुबह करीब 11 बजे उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच, कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल, सीपीआई, बेरोजगार संघ, उत्तराखंड मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति, गढ़वाल सभा महिला मंच और अलग-अलग सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए।
विज्ञापन


यहां से विशाल रैली निकालते हुए लोग मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए बढ़े। जैसे ही प्रदर्शनकारी हाथीबड़कला पहुंचे, पुलिस ने सभी को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने कहा, अंकिता हत्याकांड में नए आरोपों के बाद अब इस मामले की नए सिरे से जांच होनी जरूरी है। अंकिता भंडारी की हत्या कोई साधारण अपराध नहीं था बल्कि संरक्षण में पनपे अपराध तंत्र का परिणाम है। उन्होंने कहा, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी की ओर से कथित वीआईपी का नाम सामने आने के बावजूद सरकार इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में नए आरोप सामने आने के बाद संलिप्त लोगों को कठोरतम सजा दी जानी चाहिए। उधर सामाजिक और विपक्षी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने कहा, सरकार शुरुआत से ही वीआईपी को बचाने का प्रयास कर रही है। ऐसे में इस मामले की पूरी तरह से सीबीआई जांच होनी चाहिए। सत्ता पक्ष इतना मदहोश है कि उन्हें सामाजिक और जन संगठनों की आवाज सुनाई नहीं दे रही है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड: एसआईटी ने किया साफ- जांच में किसी वीआईपी का नहीं आया नाम, बताए पड़ताल से जुड़े तथ्य

11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का एलान
प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के मोहित डिमरी ने एलान करते हुए कहा, 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद रहेगा। इसके लिए सभी व्यापार संगठन, सामाजिक संगठनों से वार्ता की जाएगी। वहीं उन्होंने सरकार को सप्ताहभर का समय देते हुए कहा, वीआईपी को जांच के दायरे में लाया जाए और सभी वीआईपी के नाम सार्वजनिक करें, जिन पर भी आरोप लगे हैं। वहीं, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा, सरकार को जल्द सीबीआई जांच की संस्तुति करनी चाहिए।

Ankita murder case People CM House March in dehradun various organizations Joint Movement

Ankita murder case People CM House March in dehradun various organizations Joint Movement

रोका तो सड़क पर बैठकर गीत गाने लगे लोग
मुख्यमंत्री आवास कूच करने निकलने प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हाथीबड़कला बैरिकेडिंग पर रोका तो बड़ी संख्या में लोग सड़क पर बैठ गए। इस बीच कुछ लोगों ने सड़क पर बैठकर गीत शुरू कर दिए। काफी समय तक लोग सड़क पर बैठ कर गीत गाते रहे।

सड़क पर फोड़ा घड़ा
प्रदर्शन के दौरान युवाओं में खासा गुस्सा दिखा। एक युवा रैली में अपने कंधे पर घड़ा लेकर पहुंचा उसमें सरकार के खिलाफ कई तरह के स्लोगन लिखे। इसके बाद जब हाथीबड़कला पहुंचे तो बैरिकेडिंग पर ही युवक ने घड़ा फोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed