फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita Murder Case CBI taken documents from local police, statements of Padma Shri Joshi may also be recorded

Ankita Murder Case: सीबीआई ने स्थानीय पुलिस से लिए दस्तावेज, पद्मश्री जोशी के भी बयान हो सकते हैं दर्ज

Wed, 04 Feb 2026 02:30 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Feb 2026 02:30 AM IST
सार

गत नौ जनवरी को पद्मश्री जोशी की शिकायत पर वसंत विहार थाने में भी अज्ञात वीआईपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी थी।

विज्ञापन
Ankita Murder Case CBI taken documents from local police, statements of Padma Shri Joshi may also be recorded
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अज्ञात वीआईपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सीबीआई ने मंगलवार को देहरादून पुलिस से दस्तावेज लिए हैं। इस मामले में कुछ और दस्तावेज लिए जाने बाकी हैं। सीबीआई जल्द ही वसंत विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी के वादी पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के भी बयान दर्ज कर सकती है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गत नौ जनवरी को पद्मश्री जोशी की शिकायत पर वसंत विहार थाने में भी अज्ञात वीआईपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी थी।
विज्ञापन


सीबीआई ने वसंत विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर सोमवार को दिल्ली में सीबीआई स्पेशल क्राइम ब्रांच टू में अज्ञात वीआईपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सीबीआई की एक टीम सोमवार शाम को ही देहरादून पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: गुंजन हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, कोर्ट में पेशी के दौरान हत्यारोपी को अधिवक्ताओं ने पीटा

Trending Videos

सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि टीम ने मंगलवार को देहरादून पुलिस से संपर्क किया था। कुछ दस्तावेज हासिल किए गए हैं। जबकि, कुछ और इसमें लिए जाने बाकी हैं। इस प्रकरण में सीबीआई पिछले दिनों सोशल मीडिया पर चली वीडियो का भी अवलोकन करेगी।

स्थानीय पुलिस ने भी इन वीडियो को केंद्रीय फॉरेंसिक लैब चंडीगढ़ जांच के लिए भेजा हुआ है। अलावा 2022 में हत्याकांड के समय हुए आंदोलन, आरोप प्रत्यारोप और न्यायालयों को की गई शिकायतों की भी पड़ताल करेगी। सीबीआई हत्या के मुकदमे में कब्जे में लिए गए रिजॉर्ट के रजिस्टर की भी जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed