फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita murder case BJP retaliates against Congress's allegations, they doing shameful politics

अंकिता हत्याकांड: कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कहा- अपुष्ट वायरल वीडियो पर कर रहे शर्मनाक राजनीति

Tue, 23 Dec 2025 09:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Dec 2025 09:12 PM IST
सार

भट्ट ने कहा कि उस समय डीजीपी ने सार्वजनिक अपील की थी कि यदि किसी को वीआईपी के बारे में जानकारी है तो आए और बताए। तब कांग्रेस आगे नहीं आई और अब अपुष्ट वीडियो पर राजनीति कर रही है।

विज्ञापन
Ankita murder case BJP retaliates against Congress's allegations,  they  doing shameful politics
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि अपुष्ट वायरल वीडियो पर कांग्रेस शर्मनाक राजनीति कर रही है। अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का राग अलापने वाली कांग्रेस समय पर सबूत मांगने पर पीठ दिखा गई। मामले में कांग्रेस गंभीर होती तो अदालत में साक्ष्यों के साथ बयान दे सकती थी।

विज्ञापन


भट्ट ने कहा कि उस समय डीजीपी ने सार्वजनिक अपील की थी कि यदि किसी को वीआईपी के बारे में जानकारी है तो आए और बताए। तब किसी ने नहीं बताया और न आज बता रहे हैं। अंकिता पर अनावश्यक षड्यंत्र कर कांग्रेस उस बिटिया की आत्मा को अपमानित करने का भी काम कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपुष्ट वायरल वीडियो को छेड़छाड़ वाला बताते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। कांग्रेस उसे राजनीतिक हथियार बनाने का प्रयास कर रही है। जबकि जिस महिला का ऑडियो वायरल किया है, उसके पिछले कृत्य और राजनीतिक षडयंत्र किसी से छिपे नहीं है। कहा कि बिना पुष्टि आरोप लगाने वाली कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकिता हत्याकांड: सुरेश राठौर ने सनावर पर लगाए आरोप, वायरल ऑडियो बताया पूरी तरह फर्जी, कहा- एआई से बनी है

अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि कड़ी जांच का ही नतीजा है कि आरोपी अभी तक जमानत पर बाहर नहीं आ पाए। अंकिता के परिजनों के मन मुताबिक सरकारी वकील दिए। उनकी हर मांग को पूरा किया गया। कांग्रेस राजनीतिक स्टंटबाजों के चक्कर में जिम्मेदार राजनीतिक दल की भूमिका का निर्वहन नहीं कर रही है। कहा कि वायरल वीडियो में जिनके बयान और ऑडियो का जिक्र कांग्रेस के नेता कर रहे हैं वो रोज अपने बयान, झगड़े और फिर समझौता और बयान बदलने के लिए जाने जाते हैं।

कांग्रेस ही बताए कि वीआईपी कौन है
भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस चुनाव से पहले वीआईपी का राग अलाप कर अपनी नाकामियों से ध्यान हटा रही है। कांग्रेस को ही यह बताना चाहिए कि वीआईपी कौन है। अंकिता की असली अपराधी कांग्रेस है। जनता ने अंकिता कि लड़ाई लड़ने के लिए भाजपा को आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस को दुष्प्रचार की ढाल को आधार बनाकर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति से बाज आने की जरूरत है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया। आरोपियों को 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed