फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ankita murder case audio-video case Dehradun police put notice at former MLA Suresh Rathore house

अंकिता हत्याकांड ऑडियो-वीडियो मामला: अब देहरादून पुलिस सख्त, पूर्व विधायक सुरेश राठौर के घर चस्पा किया नोटिस

Fri, 02 Jan 2026 08:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Jan 2026 08:20 PM IST
सार

सुरेश राठौर को बार-बार थाने में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने पुलिस को कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत उसके घर पर नोटिस चस्पा किया।

विज्ञापन
Ankita murder case audio-video case Dehradun police put notice at former MLA Suresh Rathore house
पूर्व विधायक सुरेश राठौर के घर नोटिस चस्पा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंकिता हत्याकांड ऑडियो-वीडियो प्रकरण में फरार चल रहे सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बहादराबाद पुलिस की ओर से पहले नोटिस चस्पा किए जाने के बाद अब देहरादून पुलिस ने भी पूर्व विधायक सुरेश राठौर के आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया है। उन्हें थाने में पेश होने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरेश राठौर को बार-बार थाने में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने पुलिस को कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत उसके घर पर नोटिस चस्पा किया। अब देहरादून पुलिस की कार्रवाई के बाद यह माना जा रहा है कि जल्द ही आगे की सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


इधर, इसी मामले से जुड़ी अभिनेत्री उर्मिला सनावर भी पुलिस कार्रवाई से बचती नजर आ रही हैं। बुधवार को बहादराबाद पुलिस ने उनके आवास पर नोटिस चस्पा किया था। इसके अगले ही दिन बृहस्पतिवार को झबरेड़ा और ज्वालापुर पुलिस ने भी उर्मिला सनावर के घर पर नोटिस चिपकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: ऑडियो और ब्लैकमेलिंग का मामला, उर्मिला सनावर के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से लिया गैर जमानती वारंट

तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नोटिस जारी होने के बावजूद उर्मिला सनावर भी अब तक पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुई हैं और वह भी भूमिगत बताई जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि नोटिस के बावजूद संबंधित लोग पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की टीमें दोनों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed