फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anil Joshi shared experiences on environmental protection

Dehradun News: पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने पर्यावरण संरक्षण पर साझा किए अनुभव

Tue, 17 Dec 2024 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Anil Joshi shared experiences on environmental protection
धूलकोट स्थित तुलाज इंस्टीट्यूट में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सप्ताह एआईसीटीई-एटीएएल फैकल्टी विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय स्थायी विकास को बढ़ावा, रिमोट सेंसिंग और जीआईएस प्रौद्योगिकियों का एकीकरण था। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने किया। उन्होंने स्थायी विकास और पर्यावरण संरक्षण में अपने उल्लेखनीय योगदान के अनुभव साझा किए और आधुनिक तकनीकों के साथ स्थायित्व को एकीकृत करने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। संस्थान के निदेशक डॉ. संदीप विजय ने बताया कि कार्यक्रम 16 से 21 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षकों, शोधकर्ताओं, और पेशेवरों को आधुनिक तकनीकों और समाधानों के माध्यम से स्थायित्व से जुड़े मुद्दों को हल करने के लिए सशक्त करेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से रिमोट सेंसिंग और जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम के उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जो पर्यावरणीय बदलावों की निगरानी, भूमि उपयोग की योजना और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में सहायक होंगे। इस मौके पर डॉ. सुनील सेमवाल, डॉ. निशांत सक्सेना, डॉ. विजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed