{"_id":"598590c24f1c1b9b6d8b459a","slug":"angry-wife-post-on-facebook-about-her-husband-with-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की जिम में एक लड़की से हो गई दोस्ती, शक्की पत्नी ने फेसबुक पर कर दिया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की जिम में एक लड़की से हो गई दोस्ती, शक्की पत्नी ने फेसबुक पर कर दिया खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
Updated Sat, 05 Aug 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
fb crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की जिम में एक अन्य महिला से दोस्ती हो गई। जब इसकी भनक शक्की पत्नी को लगी तो उसने फेसबुक पर बड़ा खुलासा कर दिया। जानिए, फिर क्या हुआ...
विज्ञापन
ज्वालापुर क्षेत्र की एक महिला के पति को जिम में एक्सरसाइज का शौक है। चंद्राचार्य चौक के पास जिम में पति की पहचान क्षेत्र की रहने वाली एक संपन्न घराने की महिला से हुई। ये जानकारी मिलने पर बॉडी बिल्डर की पत्नी तिलमिला गई। उसने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
पत्नी की मौजूदगी में पति की ओर से भविष्य में उस महिला से बात न करने की हामी भरने के बाद दोनों में समझौता हो गया। इसके बावजूद पत्नी का संदेह खत्म नहीं हुआ। उसने उस महिला का नाम अपने पति के साथ जोड़ते हुए अपने फेसबुक एकाउंट पर एक पोस्ट अपलोड कर दी।
विज्ञापन
यह जानकारी जब संबंधित महिला को हुई तो उसने शुक्रवार को अपने पति के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने पोस्ट डालने वाली महिला और उसके पति को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में पीड़ित महिला ने पोस्ट डालने वाली महिला को खरी खरी सुनाई।
इधर, जब पोस्ट डालने वाली महिला को इल्म हुआ कि वह कानूनी शिकंजे में फंस सकती है तो उसने खेद प्रकट कर जान छुड़ाने के साथ ही पोस्ट भी हटा दी। इधर, दूसरी पीड़ित महिला ने केस दर्ज कराने से हाथ पीछे खींच लिए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता केस दर्ज कराना चाहेंगी तो करा सकती हैं। फिलहाल महिला और उसके पति को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।