फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Angry people protest due to transformer failure

Dehradun News: ट्रांसफार्मर खराब होने से नाराज लोगों का प्रदर्शन

Sun, 15 Jun 2025 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Angry people protest due to transformer failure
निगम रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास तीन दिन पहले लगाया गया ट्रॉली ट्रांसफार्मर शनिवार को खराब हो गया। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ढाई घटे के लिए ठप हो गई। उधर, गर्मी से परेशान लोगों ने ट्रांसफार्मर के पास एकत्रित होकर ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। नाराजगी बढ़ती देख मौके पर पहुंचे उपखंड के सहायक अभियंता ने ट्रांसफार्मर की नई केबल डलवाकर आपूर्ति को बहाल कराया। सेलाकुई के निगम रोड पर ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। ऊर्जा निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाया था। इससे बिजली की आपूर्ति हो रही थी। शुक्रवार को ट्रांसफार्मर से चिंगारी उठ रही थी। शनिवार की सुबह दस बजे ट्रांसफार्मर की केबल जल गई। इससे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। लोगों का आरोप है कि प्रतिदिन किसी न किसी बहाने से बिजली की कटौती हो रही है। इससे बड़ी परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। बताया कि शुक्रवार को ट्रांसफार्मर से चिंगारी उठ रही थी। इसकी सूचना ऊर्जा निगम को दी गई थी, लेकिन समय रहते ट्रांसफार्मर को ठीक नही किया गया। इस कारण शनिवार को उसकी केबल जल गई। ढाई घंटे तक लोग गर्मी से परेशान रहे। विवश होकर प्रदर्शन करना पड़ा। उपखंड के सहायक अभियंता अभिषेक चौहान ने बताया कि बिजली की व्यवस्था सुचारु कर दी गई है। प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनिल गौड, मनोज शर्मा, मनोज गुप्ता, नीरज पुंडीर, ऋतु ढोंडियाल, राजेंद्र, राज रावत, शूरवीर चौहान, अभिनंदन, दीपक, राहुल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed