फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Angry employees protested by holding a gate meeting and gave a warning

Dehradun News: नाराज कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर जताया विरोध, दी चेतावनी

Tue, 28 Jan 2025 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Angry employees protested by holding a gate meeting and gave a warning
- ऋषिकेश में चुनाव डयूटी के दौरान विद्युत कर्मचारी के साथ अभद्रता का मामला
विज्ञापन


फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। डाकपत्थर स्थित विद्युत भवन पर उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की परियोजना इकाई के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग का आयोजन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने ऋषिकेश में चुनाव डयूटी के दौरान विद्युत कर्मचारी के साथ हुई अभद्रता व मारपीट की घटना की निंदा की। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी। उनका आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर जागीर राणा, संजय राणा ने कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी सरकार या पुलिस प्रशासन की ओर को कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो कर्मचारी प्रदेश भर में आंदोलन चलाएंगे। इस दौरान वक्ताओं ने निगम के माध्यम से बैराज व बिजली घरो में तैनात कर्मचारियों को शासकीय कार्यों में लगा देना, कालोनियों से भारी वाहनों की आवाजाही, बिना किसी उचित गणना के परियोजना के लिए विभिन्न कार्यों में प्रयुक्त भूमि को शासन को प्रदान किए जाने आदि की मांगो को पूरा किए जाने की भी सरकार से मांग की।
विज्ञापन

गेट मीटिंग के दौरान राकेश शर्मा, अमित रंजन, दीपेंद्र सिंह चौहान, यशपाल बिष्ट, अजय कुमार सिंह, जसपाल सिंह, राजेश कुमार, मंजीत सिंह तोमर, रमेश जोशी, सोनम मखीजा, दीप जोशी, नरेश मैखुरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed