फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anger Erupts Over Non-Availability of Gas; Shimla Bypass Road Blocked

Dehradun News: गैस न मिलने पर फूटा गुस्सा, शिमला बाईपास मार्ग किया जाम

Sat, 04 Apr 2026 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Anger Erupts Over Non-Availability of Gas; Shimla Bypass Road Blocked
शहर में लगातार गहराते गैस संकट के बीच शुक्रवार को आम लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। गैस सिलिंडर न मिलने से परेशान लोगों ने शिमला बाईपास मार्ग पर जाम लगा दिया जिससे करीब 45 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। सुबह के समय लगे जाम से दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, स्कूल वाहनों और आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी लंबे समय से गैस सिलिंडर की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों से जूझ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि इंडेन गैस के सिलिंडरों की आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है जिसके चलते उन्हें कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसी समस्या से नाराज होकर शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे लोगों ने शिमला बाईपास पर एकत्र होकर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हीरा गैस एजेंसी के संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एजेंसी की ओर से समय पर गैस उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन


कई उपभोक्ताओं का कहना था कि बुकिंग के बावजूद सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं और एजेंसी की ओर से संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया जा रहा। इससे लोगों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




नयागांव चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि करीब साढ़े नौ बजे सुबह आक्रोशित लोगों के हंगामे की सूचना मिली थी। करीब 45 मिनट के अंदर बातचीत कर लोगों को समझाया गया और लगभग 10:15 बजे यातायात सुचारू हो गया।

Iगाड़ी न पहुंचने पर जताया आक्रोश
I

जानकारी के मुताबिक हीरा गैस एजेंसी में वितरण के लिए सात दिन पहले गाड़ी भेजी गई थी। शुक्रवार को फिर गाड़ी जानी थी लेकिन सुबह गाड़ी पहुंचने में देरी होने पर लोग आक्रोशित हो गए। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि लोगों के आक्रोश को देखते हुए तुरंत ही मौके लिए गाड़ी रवाना कर दी गई। गाड़ी पहुंचने के बाद लोगों को शुक्रवार को गैस वितरित की गई।


I
I

Iहीरा गैस एजेंसी पर हो चुकी है एफआईआर
I

शिमला बाईपास स्थित हीरा गैस एजेंसी पहले भी विवादों में रही है। इस गैस एजेंसी के खिलाफ पूर्व में अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। इसके खिलाफ पूर्व में एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed