फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Anger among the agitators for the neglectful attitude of the government

आश्वासन देकर आंदोलनकारियों को हर बार टाल रही सरकार

Sun, 22 Aug 2021 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Anger among the agitators for the neglectful attitude of the government
कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल के सभागार में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की बैठक को संबो?
सरकार की ओर से मांगों पर कार्रवाई के बजाय बार-बार आश्वासन देने से आक्रोशित आंदोलनकारियों ने शनिवार को बैठक कर आगामी रणनीति तय की। सभी ने एक सुर में सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैया के खिलाफ बड़े स्तर पर विरोध किए जाने का समर्थन किया।
विज्ञापन

शहीद स्मारक पर हुई उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की बैठक में मातृशक्ति ने राज्य आंदोलनकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर राज्य निर्माण की अवधारणा को पूर्ण करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास कूच, विधानसभा घेराव व राजभवन कूच के बावजूद आंदोलनकारियों की मांगों के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। कहा कि सरकार उनके धैर्य की परीक्षा ले रही है। पूर्व राज्य मंत्री धीरेन्द्र प्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्रियों के साथ वार्ता कर हमेशा राज्य आंदोलनकारियों के पक्ष में कार्य करने का भरोसा दिलाया, लेकिन अभी तक परिणाम शून्य है।
विज्ञापन

बैठक में प्रदीप कुकरेती, वेद प्रकाश शर्मा, विक्रम भंडारी, डीएस गुंसाई, वीरेन्द्र पोखरियाल, रामलाल खंडूड़ी, युद्धवीर सिंह, पूरण सिंह, सतीस जोशी, हरजिंदर सिंह आदि ने सरकार के खिलाफ अब ठोस रणनीति बनाए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed