{"_id":"5c34b612bdec2256cd7e2454","slug":"anchal-pandhi-murder-case-upadate-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंचल पांधी की मौत का मामला: सीबीआई ने सीबीसीआईडी के विवेचक से जाना घटनाक्रम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंचल पांधी की मौत का मामला: सीबीआई ने सीबीसीआईडी के विवेचक से जाना घटनाक्रम
Wed, 09 Jan 2019 08:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 09 Jan 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
आंचल पांधी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की आंचल पांधी की मौत के मामले में जांच करने के लिए सीबीआई लखनऊ शाखा की टीम मंगलवार सुबह यहां पहुंच गई। सीबीआई ने सीबीसीआईडी हल्द्वानी सेक्टर के विवेचक से पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की। सीबीआई टीम बुधवार को केस से जुड़े अभिलेखों को कब्जे में लेने के साथ पांधी के परिजनाें के बयान दर्ज करेगी। मंगलवार को परिवार के बाहर होने के कारण सीबीआई से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई की लखनऊ शाखा ने सोमवार को देहरादून की आंचल पांधी की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीबीआई के निरीक्षकों की पांच सदस्यीय टीम मंगलवार सुबह यहां पहुंच गई। जबकि पुलिस उपाधीक्षक बुधवार सुबह यहां आएंगे। आंचल के परिजनों के बाहर होने के कारण उनसे बातचीत नहीं हो सकी। सीबीआई टीम ने सीबीसीआईडी हल्द्वानी के विवेचक से पूरे घटनाक्रम और जांच के बिंदुओं पर चर्चा की। सूत्राें के मुताबिक सीबीआई बुधवार को आंचल पांधी की मौत से जुड़े रिकार्ड को अपने कब्जे में लेने के साथ आंचल पांधी के परिजनों के बयान दर्ज करेगी। इस मामले में सीबीआई को 11 जनवरी को जवाब भी दाखिल करना है।
विज्ञापन
यह था मामला
शहर के राजपुर रोड स्थित एक अपार्टमेंट में 13/14 फ रवरी 2017 की रात आंचल पांधी का शव लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आंचल की मौत का कारण हेगिंग आया था, मगर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति राहुल पांधी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पहले मामले की विवेचना थाना स्तर पर हुई, लेकिन बाद में इसकी जांच तत्कालीन डीजीपी एमए गणपति के आदेश पर एसपी श्वेता चौबे ने की। उन्होंने आरोपी पति राहुल पांधी को जेल भेजने के साथ विवेचना के आधार पर हत्या के मुकदमे को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में तरमीम कर दिया था। परिजनों के सवाल उठाने पर यह विवेचना एसपी से लेकर सीबीसीआईडी हल्द्वानी सेक्टर के सुपुर्द कर दी गई थी। सितंबर माह में हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
बेटी को इंसाफ दिला कर रहेंगे
आंचल पांधी के पिता अनिल कोहली ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। वह पहले दिन से कह रहे है कि बेटी की हत्या की गई है, लेकिन पुलिस ने साक्ष्याें की अनदेखी कर हत्या को खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में तरमीम कर दिया। हाईकोर्ट से उन्हें काफी राहत मिली है। सीबीआई नए सिरे से आंचल की हत्या की जांच करेगी। सीबीआई को केस से जुड़े तमाम साक्ष्य उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि पूरा सच सामने आ सके।