फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   anchal milk for politician.

उत्तराखंडः दो क्विंटल दूध पी गए नेताजी!

Thu, 22 Jan 2015 01:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लालकुआं
ब्यूरो / अमर उजाला, लालकुआं Updated Thu, 22 Jan 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
anchal milk for politician.

सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं को कौन खुश नहीं करना चाहता, संभवत: इसी मकसद से उत्तराखंड में एक मामला सामने आया है।

विज्ञापन


लालकुआं दुग्ध फैक्ट्री के अधिकारियों ने पैकेट बंद आंचल स्टैंडर्ड दूध की जगह खालिस दूध पिलाया। इसके लिए बुधवार को एक दुग्ध समिति से दो क्विंटल दूध मंगाया गया था, जो शाम तक साफ हो गया। यही नहीं दूध पिलाने के लिए 700 कुल्हड़ों की भी व्यवस्था की गई थी।

सर्किट हाउस में बुधवार को मंथन शिविर में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए गरमागरम दूध की व्यवस्था करने को कहा गया था। बताते हैं कि लालकुआं दुग्ध फैक्ट्री ने आंचल का पैकेट बंद दूध भेजने के बजाय गौलापार खेड़ा की सुल्तान नगरी दुग्ध सहकारी समिति से सुबह दो क्विंटल दूध सीधे शिविर स्थल भेज दिया गया।

विज्ञापन

स्वाद बढ़ाने के लिए 700 कुल्हड़ भी भेजे

anchal milk for politician.

शिविर में इस दूध को उबाला गया और नेताओं को गरमागरम दूध पिलाने की व्यवस्था की गई। चर्चा रही कि अधिकारियों ने अपनी साख बचाने और नंबर बढ़ाने के लिए ऐसा इंतजाम किया था। नेताओं और कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए और दूध का स्वाद बढ़ाने के लिए 700 कुल्हड़ भी भेजे गए थे।

इसको लेकर डेयरी में ही यह सवाल उठा कि आखिर लालकुआं दुग्ध फैक्ट्री प्रशासन ने आंचल का पैकेट बंद दूध वहां क्यों नहीं भेजा। दुग्ध फैक्ट्री के सबसे अधिक बिकने वाले आंचल स्टैंडर्ड पैकेट बंद दूध में आ रही महक की शिकायतों का काफी समय से निस्तारण नहीं हो सका है।

बताया जाता है कि बुधवार को भी यही शिकायत आने की वजह से पैकेट बंद दूध शिविर में नहीं भेजा गया। वैसे तो फैक्ट्री में क्वालिटी मैनेजर की तैनाती भी है इसके बाद भी दूध में महक की शिकायत अब तक दूर नहीं हो पाई है।

अधिक मात्रा में अगर कोई भी दूध की डिमांड करता है तो उपलब्ध कराया जाता है। गौलापार दुग्ध समिति से सीधे कांग्रेस शिविर में दूध भेजने दुग्ध फैक्ट्री का पैकिंग का खर्चा बच गया। आंचल पैकेट में अगर महक आने की शिकायत आ रही है तो उसे दूर किया जाएगा।
- संजय किरौला, अध्यक्ष, लालकुआं दुग्ध संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed