{"_id":"6849d39a9e5d0c1512097f6c","slug":"anahita-made-it-to-the-junior-national-boxing-championship-dehradun-news-c-5-1-drn1031-713720-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अनाहिता ने बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अनाहिता ने बनाई जगह
विज्ञापन
I
IIराज्यस्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज चुनी गईं अनाहिता
I
I
I
Iपरेड ग्राउंड में हुई राज्यस्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल बाॅक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक जीते। खेल निदेशालय एवं उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की अनाहिता अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज के खिताब से सम्मानित किया गया। अनाहिता ने 57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। साथ ही 19 से 25 जून तक रोहतक में आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम में जगह बनाईं। वहीं, एसबीपीएस के कुल 10 मुक्केबाजों ने इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमें बालक वर्ग में 52-54 किग्रा में वासु नेगी ने कांस्य, 66-70 किग्रा में कृष्णा सिंह नेगी और 80 प्लस किग्रा में सिद्धार्थ गोदियाल ने रजत पदक जीता। बालिका वर्ग में 44-46 किग्रा में वंशिका, 40-50 किग्रा में अंशिका विद्वान, 52-54 किग्रा में स्वास्ति रावत ने कांस्य, जबकि 54-57 किग्रा में मुस्कान बिष्ट और 63-66 किग्रा में समृद्धि गोदियाल ने रजत पदक जीते। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर कोच प्रदीप कुमार ऐरी, प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल और समस्त स्कूल स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।I