फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   An apple-laden pickup going from Nerwa in Himachal

Dehradun News: सेब से लदा वाहन सड़क पर पलटा, युवक की मौत

Mon, 31 Jul 2023 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
An apple-laden pickup going from Nerwa in Himachal

विज्ञापन



कोटी-इछाड़ी मोटर मार्ग पर इछाड़ी के पास हुआ हादसा

मृतक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला



हिमाचल प्रदेश के नेरवा से देहरादून जा रहा सेब से लदा पिकअप कोटी-इछाड़ी मोटर मार्ग पर इछाड़ी के समीप सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक को मामूली चोटें आई। वाहन में कुल दो लोग सवार थे। मृतक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।



जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन (एचपी-63ए-3010) रविवार की सुबह हिमाचल प्रदेश के नेरवा से देहरादून के लिए चला। वाहन में सेब की पेटियां लदी थीं। सुबह करीब चार बजे इछाड़ी के समीप मलबेे की चपेट में आकर वाहन सड़क पर पलट गया। वाहन में सवार सुधीर (24) पुत्र भगतराम निवासी ग्राम ग्योह थाना नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश वाहन के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक विनोद कुमार निवासी ग्राम सांगटी जिला शिमला को मामूली चोटें आई।
विज्ञापन


सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक राजेंद्र लाल, सुरेंद्र कुमार, मोतीलाल जिनाटा, जगत राम शर्मा और थानाध्यक्ष कालसी रविंद्र नेगी मयफोर्स मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ के जवानों को भी मौके पर बुलाया गया। जेसीबी के सहारे वाहन को खड़ा कर उसके नीचे फंसे मृतक के शव को निकाला गया। राजस्व उपनिरीक्षक जगत राम ने बताया कि सड़क के किनारे मलबा पड़ा था। संभवत: मलबे की चपेट में आकर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






चार भाई बहनों में सबसे छोटा था सुधीर



सुधीर पेशे से बागवान था। वह चार भाई बहिनों में सबसे छोटा था। मृतक के चाचा मोहिंदर सिंह खाक्टा ने बताया कि सुधीर बड़ा मेहनती था। उसके माता-पिता भी बागवानी करते हैं। बागवानी में सुधीर की काफी रूचि थी। उसकी मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव लेने पहुंचे परिजन सुधीर का शव देख बिलख-बिलख कर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed