फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amrit 2 scheme Engineers made wrong DPR action will be taken uttarakhand news in hindi

Dehradun News: अमृत-2 योजना में इंजीनियरों ने बनाई गलत डीपीआर, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

Sat, 26 Nov 2022 12:32 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Nov 2022 12:32 PM IST
सार

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बैठक ली तो वह आकलन के मुकाबले 30 से 40 प्रतिशत तक ज्यादा बजट वाली डीपीआर देखकर नाराज हो गए। उन्होंने ऐसे डीपीआर लौटा दी। योजना के तहत छह डीपीआर पहले से तैयार होने के बाद अब मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति के सामने रखे जाएंगे। 

विज्ञापन
Amrit 2 scheme Engineers made wrong DPR action will be taken uttarakhand news in hindi
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृत-2 योजना के तहत इंजीनियरों ने परियोजनाओं के गलत आकलन पेश किए। अब डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) आई तो बजट बढ़ा दिया गया। अपर मुख्य सचिव ने इस पर नाराजगी जताते हुए डीपीआर लौटा दी है। अब लापरवाही से प्रस्ताव बनाने वाले इंजीनियरों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, अमृत-2 योजना के तहत 19 प्रोजेक्ट करोड़ों की लागत से बनने हैं। एक साल पहले शासन ने इन प्रोजेक्ट के प्रस्ताव मांगे थे, जिसमें इंजीनियरों ने सर्वेक्षण के बाद परियोजना पर आने वाली लागत की जानकारी दी थी। इनमें से 17 परियोजना पेयजल निगम और दो जल संस्थान को बनानी हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बैठक ली तो वह आकलन के मुकाबले 30 से 40 प्रतिशत तक ज्यादा बजट वाली डीपीआर देखकर नाराज हो गए। उन्होंने ऐसे डीपीआर लौटा दी। वहीं, तीन प्रस्ताव ठीक मिले, जो कि बैठक में पास कर दिए गए। इस योजना के तहत छह डीपीआर पहले से तैयार होने के बाद अब मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति के सामने रखे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंजीनियरों पर होगी कार्रवाई
पेयजल निगम के एमडी उदयराज सिंह ने कहा कि जिन इंजीनियरों ने लापरवाही से प्रोजेक्ट का सर्वे करके रिपोर्ट दी थी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ डीपीआर संशोधित करने के लिए लौटाई गई हैं।

ये भी पढ़ें...Exclusive: उत्तराखंड में ड्रोन ट्रैफिक संभालने के लिए बनेंगे कॉरिडोर, सरकार जल्द लाने जा रही है ये नीति

जल्द धरातल पर नजर आएंगे काम
अमृत-2 योजना के तहत देहरादून के अलावा कई शहरों में सीवर, पेयजल के काम किए जाने हैं। इनकी डीपीआर के काम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। निगम का कहना है कि आगामी कुछ महीनों में यह काम धरातल पर नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed