फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amit shah raly in uttarakhand

2019 में भाजपा देगी राहुल गांधी को जवाबः अमित शाह

Tue, 07 Feb 2017 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Feb 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
amit shah raly in uttarakhand
amit shah - फोटो : amar ujala

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तराखंड पहुंचे। यहां वह चुनावी जन सभा को संबोधित ‌किया। घनसाली में उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, माला राजलक्ष्मी व तीरथ सिंह रावत मौजूद रहे।

विज्ञापन


पौड़ी के रामलीला मैदान में शाह ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आएगी तो राज्य से रोजगार के लिए पलायन नहीं होगा। शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।
विज्ञापन


शाह ने कहर कि राहुल बाबा ढाई साल का हिसाब पूछते हैं। भाजपा उन्हें 2019 में पूरा हिसाब देगी। भाजपा ने बोलने वाला पीएम दिया है। कांग्रेस के मौनी बाबा (मनमोहन सिंह) की आवाज केवल राहुल गांधी और उनकी माताजी के कानों तक पड़ती थी। 10 साल सोनिया मनमोहन की सरकार ने काला इतिहास लिखा। टू जी घोटाला, आदर्श घोटाला, सबमरिन घोटाला, कोयला घोटाला किया। 12 लाख करोड़ का घोटाला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। भाजपा ने राजनीतिक दलों की चुनावी राजनीति से काले धन को बाहर किया है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा 60 सालों में गरीब के घर तक चूल्हा नहीं पहुंचा। भाजपा ने घर घर चूल्हा पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत सरकार देवभूमि का भला नहीं कर सकती। 


इसके अलावा अमित शाह नौ और 12 फरवरी को छह रैलियों व गडकरी 10 फरवरी को प्रदेश में विभिन्न जगहों पर तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।

इसके साथ ही भाजपा स्टार प्रचारकों में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो आठ व नौ फरवरी और मनोज तिवारी व अभिनेत्री हेमामालिनी 11 व 12 फरवरी को उत्तराखंड में प्रचार के लिए आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed