हरिद्वार: शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कहा- नई शिक्षा नीति में मातृभूमि की मिट्टी की सुगंध
Amit Shah Uttarakhand Visit: अमित शाह शांतिकुंज स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे और कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद वह हरिहर आश्रम कनखल पहुंचेंगे और संतों से मुलाकात करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती व्याख्यानमाला कार्यक्रम में देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा पहली बार देश के अंदर ऐसी नई शिक्षा नीति लाई गई है, जिसमें मातृभूमि की मिट्टी की सुगंध आ रही है। इसलिए देव संस्कृति विश्वविद्यालय में पढ़ रहे बच्चे एक बार अवश्य रूप से नई शिक्षा नीति का अध्ययन जरूर करें।
कहा कि देश संस्कृति विद्यालय में पढ़ रहे बच्चे करोड़ों लोगों में बहुत भाग्यवान है जो उन्हें यहां पर पढ़ने का अवसर मिला है। इसलिए वह पढ़ लिख कर भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। शांतिकुंज के हम बदलेंगे युग बदलेगा नारे के साथ संकल्प लेकर जाए और राष्ट्र निर्माण में कार्य करें।
देहरादून : अमित शाह ने बोला हमला, कहा- कांग्रेस वादाखिलाफी करने वाली पार्टी है
अमित शाह ने कहा कि आज पूरा देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि जब हम आजादी के 100 साल मनाएं तो कम से कम ऐसी स्थिति में भारत खड़ा हो कि वह विश्व का नेतृत्व करने की भूमिका में आ जाए। इसके लिए सभी को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगना है।
अमित शाह का उत्तराखंड दौरा: कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे, हुई तीखी झड़प, पुलिस ने किया गिरफ्तार, तस्वीरें
शांतिकुंज परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या ने कहा कि अमित शाह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो दृढ़ता के साथ जम्मू कश्मीर में जाकर वहां के युवाओं को आंतकवाद के विरुद्ध लड़ने का आह्वान करते हैं। वह देश के लिए न पाकिस्तान ने तालिबान से डरते हैं। इसलिए जल्द ही पीओके भी भारत का हिस्सा होगा और वह कश्मीर की तरह अद्भुत सुंदर और अकल्पनीय बनेगा। इसके लिए शांतिकुंज परिवार अमित शाह का हर प्रकार से सहयोग करेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक डॉ चिन्मय पंड्या आदि मौजूद रहे।
हरिहर मंदिर में अमित शाह ने किए पारदेश्वर महादेव के दर्शन, संतों से की भेंट
शांतिकुंज के देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित व्याख्यानमाला के बाद गृह मंत्री अमित शाह कनखल स्थित हरिहर आश्रम में पहुंचे और संतों से मुलाकात की।
आश्रम में स्थित पारदेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करने के पश्चात उन्होंने स्वामी अवधेशानंद गिरी (आचार्य महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा / अध्यक्ष हिंदू धर्म आचार्य महासभा) के साथ शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान स्वामी परमानंद सरस्वती (संयोजक हिंदू धर्म आचार्य सभा), स्वामी निर्मलानंदनाथ (प्रमुख आदि चुनचुन गिरी मठ), स्वामी ईशा नंद (तपोभूमि गोवा), स्वामी आचार्य कृष्ण मणि (प्रमुख कृष्ण प्रणामी संप्रदाय), स्वामी ज्ञानानंद (गीता ज्ञान संस्थान कुरूक्षेत्र) और महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरा नंद सरस्वती (संरक्षक सूरत गिरी बांग्ला कनखल हरिद्वार) मौजूद रहे। करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद अमित शाह जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिये रवाना हो गए।