{"_id":"0c3d20b2c6b2e61f9922b25bc911830f","slug":"american-women-come-india-for-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस अमेरिकी युवती को इंडिया से हुआ 'प्यार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस अमेरिकी युवती को इंडिया से हुआ 'प्यार'
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 13 Mar 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो भारत सदियों से योग, धर्म और अध्यात्म की दिशा दुनियाभर को देता रहा है। लेकिन आधुनिकता के दौर में भी विदेशी युवा भारत के योग से जुड़कर बेहतर महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
योग पर डॉक्यूमेंट्री
ऐसा ही एक नाम है ली फिट जेम्स। अमेरिका की इस युवती को योग इस कदर भाया कि वह अमेरिका छोड़ भारत चली आईं और अब योग पर डॉक्यूमेंट्री बना रही हैं।
यह डॉक्यूमेंट्री इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2015 में दिखाए जाने के साथ दुनियाभर के कई देशों में प्रदर्शित की जाएगी।
बुधवार को पत्रकार वार्ता में ली ने बताया कि वह साढ़े तीन माह से ऋषिकेश में योग की बारीकियां सीख रही हैं।
डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग ऋषिकेश और बनारस में
बताया कि सबसे पहले न्यूजीलैंड में योग किया था, तभी से इससे जुड़ने का जुनून सवार हो गया। बताया कि डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग ऋषिकेश और बनारस में होगी।
ली ने कहा कि योग से मन को शांति मिलती है। लेकिन ध्यान लगाकर योग किया जाए तभी बेहतरी का अहसास होता है।
उन्होंने कहा कि योग से उन्हें आत्मिक संतुष्टि महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने डाक्यूमेंट्री बनाने की सोची। इस मौके पर विनय चांदना, जीएस थापा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन