फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   America Embassy Wrote Letter to Uttarakhand Cm for forgive Pakistani Origin American women imprisonment

पाक मूल की यूएस नागरिक फरीदा की सजा माफी को अमेरिकी राजदूत ने उत्तराखंड सीएम को लिखा पत्र

Sat, 25 Apr 2020 06:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 25 Apr 2020 06:13 AM IST
सार

  • राजदूत केनेथ आई जस्टर ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा
  • मानवीय और चिकित्सकीय आधार पर फरीदा मलिक की रिहाई की अपील की

विज्ञापन
America Embassy Wrote Letter to Uttarakhand Cm for forgive  Pakistani Origin American women imprisonment
पकड़ी गई महिला फरीदा मलिक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के चंपावत में पासपोर्ट और वीजा के बगैर नेपाल से बनबसा के रास्ते भारत आने की दोषी पाकिस्तान मूल की अमेरिकी नागरिक फरीदा मलिक की सजा माफ करने को लेकर अमेरिका की एंबेसी (दूतावास) सक्रिय हो गई है। यूएसए के राजदूत केनेथ आई जस्टर ने फरीदा की सजा माफ करने की अपील करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल 12 जुलाई को बनबसा चेकपोस्ट से काठमांडू से बनबसा आते वक्त फरीदा मलिक (50) नामक पाकिस्तानी मूल की यूएसए नागरिक को इमिग्रेशन अधिकारियों ने पकड़ा था। उन पर पासपोर्ट व वीजा के बगैर भारत में प्रवेश करने का आरोप लगा था। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार ने पांच मार्च को फरीदा मलिक को चार वर्ष की सश्रम करावास की सजा और 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया  था। अलबत्ता 21 अप्रैल को उन्हें जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई।

विज्ञापन
Trending Videos

फरीदा मलिक के अधिवक्ता शेखर लखचौड़ा ने बताया कि यूएसए के राजदूत जस्टर ने 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मानवीय व स्वाथ्यगत आधार पर फरीदा के मामले को वापस लेने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि दिमागी सेहत (बायपोलर डिसऑर्डर) के साथ फरीदा मधुमेह से भी पीड़ित है।

साथ ही यह फरीदा का पहला अपराध है। लिहाजा तमाम पहलुओं पर विचार करते हुए सजा माफ कर उन्हें भारत से अमेरिका भेजा जाए। पत्र में यह भी दावा किया गया है कि फरीदा का पासपोर्ट नेपाल के होटल में ही छूट गया था। इन तमाम दलीलों के साथ ही दोनों देशों के अच्छे संबंधों का हवाला देते हुए मामले को वापस लेने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed