पिथौरागढ़: मरीज को ला रही एंबुलेंस खाई में गिरी, दो की मौत और दो घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में घाट के पास बौतड़ी में मरीज को ला रही एक एंबुलेंस सोमवार देर रात खाई में जा गिरी।
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं। सभी लोग पिथौरागढ़ के वन आगर और जाखनी के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस पिथौरागढ़ से मरीज को ला रही थी कि तभी रात करीब 11 बजे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों और पुलिस -प्रशासन की टीमों ने रेस्क्यू कर मृतकों और घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों व घायलों को वापस पिथौरागढ़ ले जाया गया है। मृतकों के नाम त्रिलोक सिंह (40) पुत्र धर्म सिंह व शंकर (41) पुत्र जमन सिंह निवासी वन आगर हैं। घायलों के नाम चंचल कुमार (25) पुत्र नारायण निवासी जाखनी और कमलेश थापा (20) पुत्र भीम बहादुर निवासी वन आगर हैं।
ऋषिकेश: कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी
उन्हें संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। एक कार ऋषिकेश की ओर जा रही थी। प्लासडा पुलिस चौकी से छह किमी आगे ऋषिकेश की तरफ कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में प्रमोद कुमार डोबरियाल पुत्र रिवधार डोबरियाल निवासी बैंक कालोनी कोटद्वार, श्रीचंद कुमाईं पुत्र राम सिंह निवासी कंडीसौड़ घायल हो गए है।
जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।