{"_id":"c96299ce7ede74d9615975da3ebb5403","slug":"amarujala-rupantaran-program-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैशन के तड़के के साथ होगी सेहत की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैशन के तड़के के साथ होगी सेहत की बात
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला रूपांतरण क्लब इस बार मिस एंड मिसेज रूपांतरण प्रतियोगिता लेकर आया है।
विज्ञापन
सात फरवरी को होने वाले इस कार्यक्रम में श्री महंत इंद्रेश अस्पताल की ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. नम्रता गौड़ महिलाओं को दिल से जुड़ी बीमारियों के संबंध में टिप्स देंगी। प्रतियोगिता में रैंप पर कैट वॉक के साथ ही प्रतिभागियों को निर्णायकों के सवालों का भी सामना करना होगा।
विजेताओं को आईएफबी की ओर से माइक्रोवेव, इंडक्शन और बोरोसिल यूटिलिटी सेट दिए जाएंगे। साथ ही कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस पहनकर आने वाली दस महिलाओं को उपहार दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही सांत्वना पुरस्कार में विनायक बूटिक, वेस्टलाइन स्लिमिंग सेंटर, कादंबरी साड़ीज, एनिग्मा टाइटन आई, एनवाईपीएफसी, गीतांजलि ज्वेलर्स की ओर से आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। कार्यक्रम में पहुंचने वाली पहली 50 महिलाओं को मुंशी पन्ना मसाले की ओर से उपहार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
गीतांजलि ज्वेलर्स के विजय वर्मा की ओर से वेलेंटाइन डे के मौके पर रूपांतरण क्लब की सदस्य महिलाओं को खरीदारी पर 25 प्रतिशत छूट दी जा रही है। ऑफर के तहत गहनों की कीमत आठ हजार रुपए से शुरू होगी।
आईएफबी के पारस यादव भी रूपांतरण सदस्यों को आकर्षक छूट दे रहे हैं। विनायक बूटिक, एनवाईपीएफसी, एनिग्मा, कादंबरी भी विशेष छूट लेकर आ रहे हैं।