फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala will give price on telling blood group.

ब्लड ग्रुप बताइए और इनाम पाइए

Wed, 30 Sep 2015 04:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 Sep 2015 04:17 PM IST
विज्ञापन
amar ujala will give price on telling blood group.

घर-घर दरवाजा खटखटा कर लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय रक्तदान दिवस एक अक्टूबर को रक्त क्रांति रथ का लोकार्पण होगा।

विज्ञापन


डीएवी कॉलेज में मुख्यमंत्री हरीश रावत रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अभिनव अभियान के तहत न केवल लोगों को जागरूक किया जाएगा, बल्कि जागरूक लोगों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट के सहयोग से इस अभिनव योजना का क्रियान्वयन अमर उजाला फाउंडेशन करेगा। इस दीर्घकालीन अभिनव योजना का मकसद देहरादून को रक्तदान के मामले में देश का सर्वाधिक जागरूक शहर बनना है।
विज्ञापन


इस योजना के तहत अमर उजाला रथ के निर्धारित रूट की सूचना पहले ही प्रकाशित करेगा। रथ में सवार टीम तय रूट पर किसी भी शहरवासी का दरवाजा खटखटा सकती हैं। टीम आपसे आपका ब्लड ग्रुप पूछेंगी, अगर आपने अपना ब्लड ग्रुप बता दिया और उसका साक्ष्य दे दिया तो अमर उजाला फाउंडेशन आपको तत्काल गिफ्ट देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आप कोई साक्ष्य नहीं दे सके तो चिंता की कोई बात नहीं, रथ में सवार टेक्निशियन तत्काल आपका ब्लड ग्रुप जांच करके बता देंगे। दरअसल, फाउंडेशन की एक स्टडी में यह तथ्य सामने आया है कि जिन्हें अपना ब्लडग्रुप नहीं पता वे रक्तदान के प्रति उदासीन रहते हैं। एक चौंकाने वाला तथ्य यह भी है कि भारत में 70 प्रतिशत लोगों को अपना ब्लड ग्रुप ही नहीं पता।

खून की दिक्कत की यह सबसे बड़ी वजह है। इसी वजह से अमर उजाला फाउंडेशन ब्लड डोनेशन प्रोग्राम का सर्वाधिक फोकस अधिक से अधिक लोगों को ब्लड ग्रुप के प्रति जागरूक करना और पहली बार ब्लड डोनेशन के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करना है।


एक अध्ययन के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति एक बार रक्तदान कर देता है तो उसकी रक्तदान के प्रति डर समाप्त हो जाता है। आईएमए और महंत इंद्रिरेश अस्पताल ने भी इस अभियान में सहयोग का वचन दिया है। अभियान के तहत स्कूलों-कॉलेजों में भी कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं के ब्लडग्रुप की जांच कर उन्हें इसकी जानकारी दी जाएगी।

रक्तदान इस नजरिए से भी अहम है कि रक्त की जांच से कई बार ऐसी बीमारियों की जानकारी भी मिल जाती है, जो भविष्य में बड़े संकट का कारण बन सकती है। समय से इलाज पर इन बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है। रथ में मौजूद विशेषज्ञों की टीम लोगों को रक्तदान के फायदे भी बताएगी। जो लोग भविष्य में रक्तदान करना चाहे, वे स्वैच्छिक रक्तदाता सूची में अपना नाम दर्ज कर सकते हैं।

एक अक्टूबर को रक्तक्रांति रथ का यात्रा मार्ग
जगह - स्थान
1- करनपुर - डीएवी कॉलेज चौक
2- नालापानी चौक - सहस्त्रधारा रोड, तिरुपति वेडिंग प्वाइंट
3- सुमन नगर - सहस्त्रधारा चौक
4- राजेश्वरी विहार- सहस्त्रधारा रोड
5- गोविंदनगर -सहस्त्रधारा रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed