फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Samwad 2025 Renowned personalities will gather in Dehradun on 10th June

Amar Ujala Samwad: देहरादून में 10 जून को जुटेंगी देश की नामचीन हस्तियां, उत्तराखंड के विकास पर होगा मंथन

Sat, 07 Jun 2025 07:08 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 07 Jun 2025 07:08 AM IST
सार

संवाद कार्यक्रम में ऐसी सेलिब्रिटी मौजूद होंगी, जिन्होंने अपने प्रेरणादायी कार्यों से देश और समाज को प्रेरित किया। दिनभर राज्य से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर कार्यक्रम में चर्चा होगी।

विज्ञापन
Amar Ujala Samwad 2025 Renowned personalities will gather in Dehradun on 10th June
देहरादून में अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवभूमि के विकास पर मंथन के लिए राजधानी में अमर उजाला की ओर से संवाद उत्तराखंड का आयोजन 10 जून को होगा। इसमें देश की नामी गिरामी हस्तियां एक मंच पर राजनीति, सुरक्षा, सिनेमा, खेल और अध्यात्म पर चर्चा करेंगी। उत्तराखंड के विकास और प्रदेश के युवाओं के कॅरिअर व भविष्य की योजनाओं पर भी बात होगी।

विज्ञापन


हरिद्वार बाइपास स्थित होटल सेफर्ट सरोवर प्रीमियर में आने वाले संवाद उत्तराखंड में इस बार कई हस्तियां आकर्षण का केंद्र होंगी। ऐसे सेलिब्रिटी मौजूद होंगे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायी कार्यों से देश और समाज को प्रेरित किया।
विज्ञापन


दिनभर राज्य से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर कार्यक्रम में चर्चा होगी। पर्यटन से लेकर फिल्म संस्कृति का अलग-अलग सत्र होगा। हर सत्र में उस क्षेत्र से जुड़े देश के नामी विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। वह सवालों के जवाब भी देंगे। नीति नियंताओं से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञ, अफसरों से लेकर युवा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand News: प्रदेश में रिवर्स पलायन की नब्ज टटोलेगी सरकार, पहली बार आयोग कर रहा है सर्वे

ये हस्तियां होंगी शामिल

संवाद में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मशहूर कमेंटेटर व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर लखन रावत, नीतू बिष्ट व तान्या मित्तल, मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास, आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरी, मिराई एसेट के वाइस चेयरमैन व सीईओ स्वरूप मोहंती, वेंचर कैटलिस्ट डॉ. अपूर्व रंजन शर्मा शामिल होंगे। शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए देश-विदेश में ख्याति प्राप्त डॉ. अभय बंग भी संवाद में राज्य के परिप्रेक्ष्य में अपने विचार रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed