फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Samvad 2024 in dehradun Uttarakhand Celebrities Appreciate this Initiative

Amar Ujala Samvad : उत्तराखंड की हस्तियों ने की संवाद की सराहना, जताई उम्मीद... संभावनाओं को लगेंगे पंख

Sun, 04 Aug 2024 07:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Aug 2024 07:35 AM IST
सार

संवाद कार्यक्रम की सराहना करते हुए खेल व संस्कृति से जुड़े दूनवासियों का कहना है कि इस कार्यक्रम से उत्तराखंड की संभावनाओं को पंख लगेंगे और उत्तराखंड राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad 2024 in dehradun Uttarakhand Celebrities Appreciate this Initiative
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी देहरादून में होने वाले अमर उजाला का वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम में देश की जानी मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों और विशेषज्ञों के विचार जानने और उनसे रूबरू होने का मौका मिलेगा। चार अगस्त की सुबह नौ बजे से शुरू होने वाले संवाद में खेल और फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर राजनीति, पर्यटन, संस्कृति, कला, उद्योग और विकास जैसे मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। वहीं, संवाद कार्यक्रम की सराहना करते हुए खेल व संस्कृति से जुड़े दूनवासियों का कहना है कि इस कार्यक्रम से उत्तराखंड की संभावनाओं को पंख लगेंगे और उत्तराखंड राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन


मुझे यह जानकार अत्यंत प्रसन्नता हुई है कि प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार पत्र अमर उजाला द्वारा देहरादून में उत्तराखंड के विकास के विभिन्न आयामों पर विचार विमर्श व मंथन के उद्देश्य से संवाद उत्तराखंड कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आशा है कि इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले देश के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों, नीति निर्माताओं, विचारकों और विषय विशेषज्ञाें के द्वारा किया गया विचार मंथन देवभूमि उत्तराखंड के विकास, प्रगति तथा समृद्धि की नई दिशा देगा तथा रचनात्मक सिद्ध होगा। संवाद कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

-राधा रतूड़ी, मुख्य सचिव

Amar Ujala Samvad: अनुभव से जोश भरेंगी देश की पहली पदक विजेता पैरालंपिक खिलाड़ी डॉ. दीपा, दून में होगा संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला संवाद उत्तराखंड कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिसके लिए मैं अमर उजाला समूह और पूरी टीम को बधाई देती हूं। इस कार्यक्रम में आध्यात्म, शिक्षा, उद्योग, खेल, राजनीति और फिल्म जगत के ख्यातिलब्ध हस्तियां पहुंच रही हैं। मैं उत्तराखंड में इन सभी प्रबुद्धजनों का स्वागत करती हूं। मेरी सभी पाठकों ,युवाओं और आम जनमानस से अपील है कि वे इस कार्यक्रम में पहुंचकर इन प्रसिद्ध हस्तियों के सानिध्य लाभ उठाएं। निश्चित रूप से आप सब इस कार्यक्रम के अनुभव का लाभ अपने परिवार ,समाज ,राज्य और देश को भविष्य में देंगे।
- आरुषि निशंक, अभिनेत्री, कत्थक नृत्यांगना व निर्माता

उत्तराखंड में पर्यटन, फिल्म, उद्योग, कला-संस्कृति और विकास आदि के क्षेत्र में कई संभावनाएं हैं। इन मुद्दों पर विशेषज्ञों के साथ चर्चा करने से संभावनाओं को पंख लगेंगे। इससे उत्तराखंड राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह सराहनीय कार्यक्रम है। इससे उत्तराखंड के युवाओं को अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने में मदद मिलेगी। इसके अलावा नीति नियंताओं के विचार और सुझाव निश्चित तौर पर उत्तराखंड के विकास को रफ्तार देने का काम करेंगे।
- संस्कृति भट्ट, बॉलीवुड अभिनेत्री

अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। संवाद कार्यक्रम की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि उत्तराखंड की जनता को इसका इंतजार रहता है। इस कार्यक्रम में देश की जानी-मानी शख्सियत हिस्सा लेती हैं, जो आम आदमी की पहुंच से दूर हैं। इस बार भी खेल, फिल्म के अलावा राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और उद्योग जैसे क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञोें से उत्तराखंड की जनता सीधे रूबरू हो सकेगी। निश्चित तौर पर यह कार्यक्रम उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
- सतीश शर्मा, बॉलीवुड अभिनेता

अमर उजाला की ओर से यह बहुत खूबसूरत पहल है। आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक है। इस संवाद कार्यक्रम में खेल, विकास समेत कई मुद्दों पर होने वाली चर्चा उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। इसके अलावा प्रदेश की जनता सीधे उत्तराखंड के लिए बनने वाली योजनाओं से भी रूबरू हो सकेगी।
- अनुकृति गुसाईं, मॉडल

लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सही दिशा का मिलना बहुत जरूरी होता है। संवाद कार्यक्रम भी उत्तराखंड के युवाओं को अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए दिशा दिखाने का काम करेगा। यह बहुत सराहनीय कार्य है। एक मंच पर हर क्षेत्र के विशेषज्ञों से रूबरू होकर उनके विचार उत्तराखंड की जनता में सकारात्मक ऊर्जा भरने का कार्य करेंगे। हम सभी को कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार है।
- ऋषभ कोहली, फिल्म निर्माता व अभिनेता

अमर उजाला की यह सराहनीय पहल है। हर क्षेत्र के नीति-निर्माताओं और विशेषज्ञों का एक मंच पर जुटना उत्तराखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हमारे प्रदेश में हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, संवाद कार्यक्रम के माध्यम से नीति-निर्माताओं को भी जानकारी होगी। इसका आने वाले दिनों में हम सबको लाभ मिलेगा। उत्तराखंड की जनता को इस कार्यक्रम का इंतजार रहता है।
- कुणाल शमशेर मल्ल, अभिनेता व शिक्षाविद्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed