फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala organized 'Nashe ki Andheri Raah Mein Ujala' street drama competition tomorrow in Dehradun

Amar Ujala Abhiyan: नशे की अंधेरी राह में उजाला...नुक्कड़ नाटक से नशे के दुष्परिणाम बताएंगी युवाओं की टोलियां

Fri, 23 Feb 2024 10:11 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 23 Feb 2024 10:11 AM IST
सार

अमर उजाला नशे की अंधेरी राह में उजाला नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता 24 को होगी।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाम को विजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala organized 'Nashe ki Andheri Raah Mein Ujala' street drama competition tomorrow in Dehradun
नशे की अंधेरी राह में उजाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला नशे की अंधेरी राह में उजाला थीम पर 24 फरवरी(शनिवार) को हिमालयन कल्चरल सेंटर गढ़ी कैंट में युवाओं की टोलियां नशे से दूर रहने की प्रेरणा देगी। दिनभर गढ़वाल मंडल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों की टीमें नुक्कड़ नाटक से नशे से दूर रहने की अलख जगाएंगी।

विज्ञापन


इसमें करीब 35 टीमें प्रतिभाग करेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाम को विजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगे। 24 फरवरी को सुबह 10 बजे नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार करेंगे। शाम को विजेताओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरस्कृत करेंगे।

विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल

सतीश शर्मा, अभिनेता : फिल्म विशेषज्ञ, फिल्म सलाहकार, उत्तराखंड को देश-विदेश में फिल्मकारों के बीच में लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका रही। बॉलीवुड फिल्म सुलतान, पीएम नरेंद्र मोदी, जीनियस, तेलुगू मूवी काप्पान के अलावा वेब सीरीज पेशावर और बेस्ट सेलर में अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक जोशी, लेखक व मोटिवेशनल स्पीकर : ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, मार्केटिंग व इंटरनेशनल बिजनेस डेवलपमेंट में 32 वर्षों से अधिक का अनुभव। ओएनजीसी, जीएनपीओसी, पेट्रो चाइना और सिनोपेक जैसे मल्टीनेशनल कंपनियों में निदेशक पद पर सेवाएं दीं। वर्तमान में एचआर एडवाइजर, फ्रीलांस राइटर, कारपोरेट ट्रेनर, कोच व मोटिवेशनल स्पीकर हैं।

 

मानवी नौटियाल, फिल्म निर्माता : विभिन्न स्कूल-कॉलेज समेत लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए), मसूरी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में थिएटर फैकल्टी के रूप में काम कर रही हैं। इसके अलावा वह संस्कार भारती की देहरादून इकाई के लिए मुख्य थिएटर प्रभारी के पद पर भी हैं। मानवी एक स्वतंत्र फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने कंटेंट-स्क्रीन राइटर, निर्देशक, कला निर्देशक के साथ-साथ एक अभिनेता के रूप में भी काम किया है। मानवी विभिन्न सरकारी विभागों व मंत्रालय के लिए कई लघु फिल्में, टेलीफिल्म्स और संगीत वीडियो बना चुकी हैं।

ये भी पढ़ें...सलमान खान का हिंसा कनेक्शन: गलियों में घूमकर बांटे पैसे, उपद्रवियों के लिए की फंडिंग; पुलिस ने मांगे दस्तावेज

श्रीश डोभाल, वरिष्ठ रंगकर्मी : राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के परा-स्नातक श्रीश डोभाल ने उत्तरी भारत की अग्रणी संस्था ''शैलनट' की स्थापना, कलाप्रेमी युवाओं व अध्यापकों के सहयोग से 10 नगरों में की। भारत की 15 भाषाओं में, कई प्रदेशों में, विविध शैलियों में 110 से अधिक नाटक निर्देशित किए। उत्तराखंड की विस्तृत सांस्कृतिक नीति सरकार को 2002 में प्रस्तुत की। मानव संसाधन मंत्रालय की 'सीनियर फैलोशिप' व 'उत्तराखंड विभूषण' आदि पुरस्कारों से सम्मानित। तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त फिल्मों सहित 11 फीचर फिल्मों में अभिनय। महात्मा गांधी की मुख्य भूमिका तीन धारावाहिकों में। एक फीचर व कुछ डाक्यूमेंटरी फिल्मों का निर्देशन। दो बार 'ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल'' की ज्यूरी में रहे।

जयदेव भट्टाचार्य, लघु फिल्म निर्माता : करीब 22 साल मुम्बई फिल्म इंडस्ट्रीज में काम का अनुभव। सिनेमेटोग्राफर और शॉर्ट फिल्म मेकर। वो सुबह कभी तो आएगी, भूल, और अंत में, रक्तरंजित जैसी फिल्मों के निर्माता। और अंत में को बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवार्ड भी मिला। इसके अलाव बतौर निर्माता, निर्देशक तमाम सम्मान प्राप्त।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed