फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar ujala medhavi chhatra samman 2022: Uttarakhand Board Toppers share their secrets of success

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2022: मेधावियों ने खुद बताए सम्मान दिलाने वाली सफलता के राज

Fri, 15 Jul 2022 10:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Jul 2022 10:44 PM IST
सार

मेधावी छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई से लेकर आर्थिक हालात से जूझने, परीक्षा देने तक के अपने संघर्ष, मेहनत और इससे मिली सफलता के बारे में विस्तार से बताया।

विज्ञापन
Amar ujala medhavi chhatra samman 2022: Uttarakhand Board Toppers share their secrets of success
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2022 में आए छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता के राज भी बताए। उन्होंने इस सफलता का श्रेय खुद की मेहनत के साथ ही माता-पिता, गुरुजनों और अन्य परिजनों को दिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने से पूर्व सेफर्ट सरोवर प्रीमियर होटल के सभागार में छात्र-छात्राओं ने सबसे पहले अपना परिचय दिया। मेधावी छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई से लेकर आर्थिक हालात से जूझने, परीक्षा देने तक के अपने संघर्ष, मेहनत और इससे मिली सफलता के बारे में विस्तार से बताया। पर्वतीय जिलों से आए कई छात्र-छात्राओं ने बताया कि कैसे विषम हालात में वे स्कूल जाते हैं। तेज धूप, आंधी, बरसात और भूस्खलन का सामना भी कई बार उन्हें स्कूल पहुंचने के लिए करना पड़ता है। 
विज्ञापन


अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2022: सीएम से मेडल पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे, तस्वीरों में देखें गौरव के पल
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न स्थानों पर स्कूल तक वाहन से आने-जाने की व्यवस्था न होने के कारण कई किमी की दूरी पैदल भी तय करनी पड़ती है। कई बच्चों ने कमजोर आर्थिक स्थिति को भी आड़े नहीं आने दिया। वे घर के कामकाज में भी हाथ बंटाते हैं। फिर भी पढ़ाई के लिए पूरा वक्त निकालते हैं। इन्हीं संघर्षों की बदौलत सफलता भी हासिल हुई है। इसके बदले मिले सम्मान से भविष्य के लिए भी उत्साह बढ़ा है।


सही जवाब देने पर छात्र-छात्राओं को मिले उपहार 

सम्मान समारोह से पूर्व होटल के सभागार में अमर उजाला की ओर से खुली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें अमर उजाला देहरादून के महाप्रबंधक डीडी जोशी और हल्द्वानी के संपादक प्रकाश भट्ट ने छात्र-छात्राओं से राज्य व देश-विदेश से जुड़े सामान्य ज्ञान से संबंधित व तार्किक सवाल पूछे। जैसे ही कोई सवाल पूछा जाता, जवाब देने के लिए कई छात्र-छात्राओं के हाथ एकसाथ उठ जाते। ज्यादातर बच्चों ने सवालों के सही जवाब भी दिए। सही जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को विभिन्न उपहार भी भेंट किए गए। 
 

बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए

सम्मान मिलने से पहले समारोह में पहुंचे विभिन्न जिलों के छात्र-छात्राओं ने आपस में एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया। कुछ छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्र और उनमें अंक मिलने जैसी बातों पर भी चर्चा करते हुए नजर आए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के साथ ही लोक संस्कृति के गीत भी गाए। साथ ही शायरी का भी आनंद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed