{"_id":"5b24ad464f1c1bc96b8b6670","slug":"amar-ujala-lakshya-2018-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल मिलेगी यहां मिलेगी करियर की हर जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल मिलेगी यहां मिलेगी करियर की हर जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज और स्ट्रीम की समस्या दूर कर युवा पाठकों के करियर को शेप देने और कॉलेज चयन में उनकी मदद के लिए 16-17 जून को अमर उजाला की ओर से लक्ष्य-2018 का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी प्रजेंट्स ‘अमर उजाला लक्ष्य-2018 द बिगेस्ट एजूकेशन एंड करियर फेयर’ का आयोजन जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ में सुबह 10:30 बजे से शाम सात बजे तक होगा।
विज्ञापन
16 जून को फेयर का शुभारंभ उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय एवं श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यूएस रावत करेंगे। फेयर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मशहूर करियर काउंसलर जितिन चावला छात्रों की समस्याएं दूर करेंगे। एजुकेशन फेयर में 12वीं की परीक्षा दे चुके छात्र हिस्सा लेंगे। उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई हर बोर्ड के छात्र फेयर में शामिल हो सकते हैं। दो दिवसीय फेयर में छात्रों को विभिन्न शिक्षण संस्थानों, देश के प्रमुख कॉलेज, टॉप 10 यूनिवर्सिटीज से संबंधित सभी जानकारियां एक छत के नीचे मिलेंगी। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रवेश का तरीका, आवश्यक शर्तें एवं नियमों के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
स्ट्रीम वाइज कौन-सा कॉलेज बेहतर है, यह जानकारी भी मिलेगी। फेयर में स्कॉलरशिप टेस्ट, कॅरियर काउंसिलिंग, पर्सनैलिटी ग्रूमिंग, जॉब ऑप्शन, वीडियो रिज्यूमे, एप्टीट्यूड टेस्ट, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं ओवरसीज एजुकेशन की जानकारी से जुड़े सेशन भी होंगे। फेयर में भाग लेने के लिए 7838632578 पर मिस कॉल दें। एजुकेशन फेयर में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की ओर से ऑन स्पॉट स्कॉलरशिप टेस्ट लिया जाएगा। प्रथम विजेता को 10 हजार, द्वितीय को साढ़े सात और तृतीय विजेता को पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके अलावा पंकज शुक्ला की टीम की ओर से वीडियो रिज्यूमे बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इनका है सहयोग
आयोजन में अविरल क्लासेज, डॉल्फिन इंस्टीट्यूट, साईं ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, बलूनी क्लासेज, दून डिफेंस एकेडमी, एरिना एनिमेशन, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दून डिफेंस ड्रीमर्स, कमल स्टडी सर्किल, इक्फाई यूनिवर्सिटी, बैंक ऑफ बड़ौदा, डीडी कॉलेज, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी का सहयोग है।
ये विशेषज्ञ दिखाएंगे करियर की राह
एम पृथ्वी : ओएनजीसी में कार्यरत एम पृथ्वी ने आंशिक दिव्यांगता के बावजूद कभी हार नहीं मानी। उन्होंने कॉलेज के लिए वेबसाइट डिजाइन करने के अलावा ओएनजीसी के लिए तीन इंटरानेट साइट्स भी बनाई।
शुभम गौतम : आनंद कुमार के सुपर-30 के छात्र रहे हैं।
विकेंद्र चौधरी : विकेंद्र चौधरी ने पिछले वर्ष नेचुरा जूस के नाम से जूस का व्यवसाय शुरू किया। बहुत कम समय में उन्होंने नोएडा और गाजियाबाद के बाजार में अच्छी पैठ बना ली।
करियर काउंसलर जितिन चावला
एमबीए ग्रेजुएट जितिन चावला अंतरराष्ट्रीय स्तर के नामचीन करियर काउंसलर हैं। शिक्षा एवं करियर के क्षेत्र में कई वर्षों से उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें रोटरी और लायंस सहित कई संस्थाओं की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।