फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala kanha contest in dehradun

अमर उजाला कान्हा प्रतियोगिता: जन्माष्टमी पर कृष्ण बनकर आओ, इनाम पाओ

Thu, 22 Aug 2019 12:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 22 Aug 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
amar ujala kanha contest in dehradun

अमर उजाला लाया है आपके लिए खास तरह से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सेलिब्रेट करने का मौका। आप भी अपने बच्चे को कान्हा के वेश में सजाकर अमर उजाला कार्यालय ला सकते हैं। अमर उजाला ‘मैं भी कान्हा’ कांटेस्ट में हिस्सा लेकर विजेता बन सकते हैं।

विज्ञापन


इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर 24 अगस्त को अमर उजाला पटेलनगर कार्यालय में मैं भी कान्हा प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में कान्हा के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा। यह एक तरह की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता है, जिसमें बच्चों को कान्हा के वेश में सजकर आने होगा। खास बात यह है कि यह प्रतियोगिता पूरे चार घंटे तक चलेगी। यानी इन चार घंटे के भीतर आप कभी भी अमर उजाला कार्यालय पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन

12 बजे से 4 बजे तक प्रतियोगिता

अमर उजाला मैं भी कान्हा प्रतियोगिता 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। देहरादून और आसपास के क्षेत्र से कोई भी व्यक्ति अपने बच्चों को कान्हा के वेश में सजाकर अमर उजाला पटेलनगर कार्यालय ला सकता है। 

10 वर्ष तक की आयु वाले हो सकते हैं शामिल
अमर उजाला मैं भी कान्हा प्रतियोगिता में 10 वर्ष तक की आयु के बच्चे शामिल हो सकते हैं। शर्त यह है कि उन्हें कान्हा के वेश में अपने घर से सजकर आना होगा। 

विजेता होंगे पुरस्कृत
मैं भी कान्हा प्रतियोगिता से शीर्ष तीन का चयन किया जाएगा। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को न केवल अमर उजाला पुरस्कृत करेगा। बल्कि उनकी तस्वीरें अमर उजाला में प्रकाशित भी की जाएंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। साथ ही पहले से पंजीकरण कराने की आवश्यकता भी नहीं है। ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed