फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2024 Will Held in Dehradun on 28 and 29 December Famous Astrologer come

Jyotish Mahakumbh: देहरादून में 28-29 दिसंबर को जुटेंगे देश के नामी ज्योतिष, निशुल्क जान सकेंगे भविष्य

Sun, 15 Dec 2024 11:18 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Dec 2024 11:18 AM IST
सार

ज्योतिषियों के बीच होने वाले विचार मंथन में भविष्य की कई रोचक और रहस्यमयी घटनाओं से पर्दा उठेगा। ज्योतिष गणना के जरिये वे बताएंगे कि आने वाला वर्ष 2025 देश और दुनिया को किस तरह से प्रभावित करेगा।

विज्ञापन
Amar Ujala Jyotish Mahakumbh 2024 Will Held in Dehradun on 28 and 29 December Famous Astrologer come
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्रोणनगरी (देहरादून) में फिर ज्योतिषियों का महाकुंभ होने जा रहा है। 28 और 29 दिसंबर को होने वाले ज्योतिष महाकुंभ में देश और प्रदेश के नामी ज्योतिषाचार्य, अंक व वास्तु शास्त्री, हस्तरेखा विशेषज्ञ, टैरो कार्ड व हैंडराइटिंग एक्सपर्ट आ रहे हैं।
विज्ञापन


ज्योतिषियों के बीच होने वाले विचार मंथन में भविष्य की कई रोचक और रहस्यमयी घटनाओं से पर्दा उठेगा। ज्योतिष गणना के जरिये वे बताएंगे कि आने वाला वर्ष 2025 देश और दुनिया को किस तरह से प्रभावित करेगा। महाकुंभ में लोग अपने और अपनों का भविष्य फल के बारे में निशुल्क परामर्श ले सकेंगे।
विज्ञापन


महाकुंभ का उद्घाटन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) 28 दिसंबर को सुबह नौ बजे करेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद लोग ज्योतिषियों से निशुल्क परामर्श ले सकेंगे। ज्योतिष विधा के महारथी जन्मपत्री, हाथों की रेखाओं, हस्ताक्षर, मस्तिष्क और पांव की रेखाओं को भी पढ़कर भविष्य बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 29 की शाम महाकुंभ का समापन करेंगे। इस दौरान वह ज्योतिष के क्षेत्र में अमूल्य योगदान और उत्कृष्ट सेवा देने वाले ज्योतिषाचार्यों को सम्मानित भी करेंगे। दूसरे दिन भविष्य का अनुमान लगाने वाले विद्वानों के मध्य संवाद भी होगा।

एम्स ऋषिकेश की पहल लाई रंग: चिकित्सा संस्थान के छात्रों को भी मिलेगा वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन का फायदा

Trending Videos

देश के ये प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य बताएंगे भविष्य
खगोल विज्ञान की दुनिया के बड़े नाम वैदिक ज्योतिष प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य केए दुबे पद्मेश, हस्तरेखा, ज्योतिष, वास्तु, व अंक ज्योतिष के माहिर और ज्ञान और ध्यान के बल पर कई सटीक भविष्यवाणी करने वाले पंडित इंदु प्रकाश, नक्षत्र ध्यान के विशेषज्ञ डॉ. अजय भांबी, पंडित जय गोविंद, पंडित पुरुषोत्तम गौड़, ज्योतिषाचार्य वाई राखी, पंडित लेखराज, हस्तरेखा विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी व संदीप भार्गव, डॉ. कविता चैतन्य, लीजा गुप्ता टेरो रीडर, डॉ. हरलीन कौर (सेलिब्रेटी हीलर और थेरेपिस्ट), ज्योतिषाचार्य खीवराज आदि महाकुंभ में कुंडलियां बांचेंगे और हाथों और मस्तिष्क की रेखाओं से लोगों को भविष्य की जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed