फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Exclusive: Entrance Test will not be held in Doon University this Year

एक्सक्लूसिव: दून विवि में इस बार नहीं होगी प्रवेश परीक्षा, 12वीं के अंकों की मेरिट के आधार पर होंगे दाखिले

Thu, 23 Apr 2020 02:45 AM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Apr 2020 02:45 AM IST
सार

  • जल्द घोषित होने जा रहा है एडमिशन का शेड्यूल
  • लॉकडाउन के चलते नहीं हो पाई प्रवेश परीक्षा की तैयारी

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive: Entrance Test will not be held in Doon University this Year
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लॉकडाउन के मद्देनजर दून विश्वविद्यालय ने इस साल प्रवेश परीक्षा न कराने का फैसला लिया है। इसके लिए जल्द ही आदेश जारी होने वाला है। दूसरी ओर प्रवेश परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की जानकारी भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


दून विवि में हर साल विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑल इंडिया स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का आयोजन उत्तराखंड, दिल्ली सहित कई राज्यों में किया जाता है। इसके बाद काउंसिलिंग होती है, जिससे प्रवेश किए जाते हैं।
विज्ञापन


दून विवि के कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया मार्च से शुरू हो जाती थी लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते शुरू नहीं हो पाई। लिहाजा, उन्होंने तय किया है कि विवि में 12वीं के अंकों की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। इसके लिए कुलपति की सहमति से जल्द ही प्रवेश परीक्षा की गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस कोर्स में कितनी सीटों पर मिलेगा दाखिला

बैचलर ऑफ डिजाइन     30
बीकॉम ऑनर्स     40
बीएससी ऑनर्स फिजिक्स/एमएससी इंटिग्रेटेड फिजिक्स     40
बीएससी ऑनर्स केमिस्ट्री/एमएससी इंटिग्रेटेड केमिस्ट्री     40
बीएससी ऑनर्स मैथ्स/एमएससी इंटिग्रेटेड मैथ्स     40
बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस/एमएससी इंटिग्रेटेड कंप्यूटर साइंस 40
बीए ऑनर्स/ एमए इंटिग्रेटेड मीडिया एंड कम्यूनिकेशन     50
बीबीए/एमबीए इंटिग्रेटेड     40
बीए ऑनर्स/एमए स्पेनिश (इंटिग्रेटेड)     25
बीए ऑनर्स/एमए जर्मन (इंटिग्रेटेड)     25
बीए ऑनर्स/एमए चाइनीज (इंटिग्रेटेड)     25
बीए ऑनर्स/एमए जैपेनीज (इंटिग्रेटेड)     25
बीए ऑनर्स/एमए फ्रेंच (इंटिग्रेटेड)     25
बीए ऑनर्स इंगलिश     25
बीएससी ऑनर्स/एमएससी इकोनोमिक्स(इंटिग्रेटेड)     50
एमएससी एनवायरमेंटल साइंस     20
एमएससी एनवायरमेंट स्पेशलाइजेशन इन नेचुरल     20
एमटेक एनवायरमेंट टेक्नोलॉजी     20
एमए मीडिया एंड कम्यूनिकेशन स्टडीज     40
एमबीए     60
एग्जीक्यूटिव एमबीए     25
एमए स्पेनिश     25
एमए जर्मन     25
एमए चाइनीज     25
एमए जैपेनीज     25
एमए फ्रेंच     25
एमए इंगलिश     25
एमए इकोनोमिक्स     20
एमए साइकोलॉजी     20
एमए सोशल वर्क     20
एमए सोशल एंथ्रोपोलॉजी     20
मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फार्मेशन साइंस     20
मास्टर ऑफ श्योग्राफी     20
मास्टर ऑफ जियोलॉजी     20
पीएचडी एनवायरमेंट साइंस     10
पीएचडी मैनेजमेंट     07
पीएचडी केमिस्ट्री     02
पीएचडी फिजिक्स     03
पीएचडी मैथ्स     10
सर्टिफिकेट इन स्पेनिश     30
सर्टिफिकेट इन जर्मन     30
सर्टिफिकेट इन चाइनीज     30
सर्टिफिकेट इन जैपेनीज     30
सर्टिफिकेट इन फ्रेंच     30
सर्टिफिकेट इन संस्कृत     30

छात्रों की निगरानी के लिए कमेटी गठित

दून विवि में यूजीसी के निर्देशों के तहत छात्रों की मेंटल हेल्थ और हिफाजत देखने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। विवि के कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि डॉ. सविता कर्नाटक तिवारी को इस कमेटी की नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा डॉ. सुनीत नैथानी को असिस्टेंट नोडल अधिकारी, डॉ. प्राची पाठक, डॉ. अमित झा, डॉ. एम घोषाल, यशवी पंजरथ, खुशबू चौहान और सलोनी भट्ट को सदस्य नियुक्त किया गया है। विवि में इन सभी पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर भी परिसर के साथ ही वेबसाइट पर भी जारी किए गए हैं। छात्र इनसे बात कर सकते हैं।

विवि ने बनाए व्हाट्सएप एकेडमिक ग्रुप
दून विवि ने लॉकडाउन के बीच ऑनलाइन क्लासेज शुरू की हुई हैं। इसके अलावा छात्रों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप एकेडमिक ग्रुप बनाए गए हैं। रीडिंग मैटेरियल, पीपीटी सहित सभी कोर्स कंटेंट छात्रों को ई-मेल के जरिये भी भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed