फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Campaigns about Road Safety Awareness Program held on 17th january in dehradun

Dehradun : मां की करुण पुकार, न बढ़ाना बेतहाशा रफ्तार...अमर उजाला की मुहिम में आज सड़कों पर उतरे हजारों लोग

Fri, 17 Jan 2025 04:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Jan 2025 04:51 PM IST
सार

आज 25 चौराहों और प्रमुख स्थानों पर किनारे खड़ी होकर महिलाओं ने तख्तियां हाथ में लेकर युवाओं को ट्रैफिक नियमों के लिए जागरूक किया।

विज्ञापन
Amar Ujala Campaigns about Road Safety Awareness Program held on 17th january in dehradun
अमरउजाला रोड सेफ्टी अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की ओर से सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता के लिए आज अभियान में हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मां की करुण पुकार, मत बढ़ाना बेतहाशा रफ्तार... अपना हेलमेट अपने सर, चलें सुरक्षित, फिर क्या डर... जैसे स्लोगन के साथ महिलाएं सड़कों पर उतरीं।

विज्ञापन


इस दौरान अपील की गई कि हमारे युवा सड़क पर तेज रफ्तार वाहन न चलाएं, बाइक पर तीन से चार सवारियों के साथ सफर न करें। नशा करके और बिना हेलमेट वाहन चलाने की प्रवृत्ति को छोड़ें। आज 25 चौराहों और प्रमुख स्थानों पर किनारे खड़ी होकर महिलाओं ने तख्तियां हाथ में लेकर युवाओं को ट्रैफिक नियमों के लिए जागरूक किया। सुबह 11 से 12 बजे तक प्रमुख स्थानों पर सामाजिक संगठनों, महिला वकील, डाॅक्टर, महिला अधिकारी और अन्य वर्गों   से जुड़ी महिलाएं अमर उजाला की सुरक्षित जीवन की मुहिम में शामिल हुई। दोपहर 12.30 बजे घंटाघर से परेड ग्राउंड तक जागरूकता रैली निकाली गई। नुक्कड़ नाटक भी हुआ। 
विज्ञापन


अभियान में राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह(रि.) की पत्नी गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि रहीं। इनके अलावा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी समेत प्रदेश की कई वरिष्ठ महिला अधिकारी, चिकित्सक, अधिवक्ता, अलग-अलग संस्थाओं, समूह, एसोसिएशन और संगठनों  से जुड़ी महिलाएं भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


National Games: पीएम मोदी के आगमन से चार घंटे पहले प्रवेश करेंगे सभी खिलाड़ी, सुरक्षा के मद्देनजर निर्देश जारी

इन स्थानों से दिया गया संदेश
देहरादून में ओएनजीसी चाैक, लालपुल, कारगी चाैक, रिस्पना पुल, मालसी, जाखन, दिलाराम चौक, बहल चौक, एश््लेहाल, घंटाघर, दून अस्पताल चौक, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, आईएसबीटी, सहस्रधारा रोड, गांधी अस्पताल चौक, प्रेम नगर, नंदा की चौकी, टर्नर रोड, रायपुर, कौलागढ़ और बंजारावाला। विकासनगर में डाकपत्थर चौक, हरबर्टपुर चौक, मसूरी में लाइब्रेरी चौक, ऋषिकेश में जानकी तिराहा, दून तिराहा और परशुराम चौक।

जुडो संगठन... बढ़ रहा उत्साह
बाइकर्स एसोसिएशन, उत्तराखंड नर्स एसोसिएशन, जैन समाज, कूर्मांचल परिषद, रोटरी क्लब, ओएनजीसी वॉइव्स एसोसिएशन, वैश्य समाज, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल उमा संगठन, गोरखाली संगठन, महिला सशक्तीकरण ट्रस्ट, उत्तराखंड महिला मंच, लायंस क्लब, निरंजनपुर मंडी हाउसिंग सोसाएटी सेवा भारती, आंगनबाड़ी संघ, महिला मंडली प्रेमनगर, झंकार बीट, एंजिस कुंज सोसायटी, पर्वतीय कल्याण परिषद, रामलीला समिति क्लेमेंटटाउन, भाकियू वेलफेयर एसोसिएशन, वेस्ट वॉरियर, मुस्लिम महिला संगठन, हिंदू वाहिनी संगठन, कुआंवाला संगठन, उत्तराखंड नर्सेस सर्विस एसोसिएशन, कन्या गुरुकुल महाविद्यालय, अखिल भारतीय गढ़वाल सभा, सिविल डिफेंस, वरिष्ठ नागरिक संगठन, मुमुच्छ जैन मंडल, रोटरी क्लब सेंट्रल, सिविल डिफेंस, मनु शक्ति ऑर्गनाइजेशन, आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन, मोथरोवाला सोसायटी, संयुक्त नागरिक संगठन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed