{"_id":"035bd5b0f4043c2e45cb545b8de45528","slug":"amar-ujala-blood-donation-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रक्तदान कीजिए, जीवनरक्षक बनिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रक्तदान कीजिए, जीवनरक्षक बनिए...
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 01 Oct 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
आपके पास रक्तदान कर जीवन रक्षक बनने का अवसर है। अमर उजाला फाउंडेशन आज बुधवार को देहरादून में छह स्थानों पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करेगा। मौका है, आप स्वयं रक्तदान करने के साथ ही दूसरों को भी इस पावन कार्य के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
एक व्यक्ति का रक्तदान तीन लोगों की जान बचा सकता है। इस कार्य में आईएमए ब्लड बैंक, दून अस्पताल, उत्तराखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी, स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन कौंसिल का सहयोग रहेगा। कैंप सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन
यहां लगेगा कैंप
आईएमए ब्लड बैंक, चकराता रोड
दून अस्पताल ब्लड बैंक
गांधी पार्क, राजपुर रोड
अमर उजाला परिसर, पटेलनगर
जैन धर्मशाला, प्रिंस चौक
होटल अजंता, राजपुर रोडं