फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman 2024 in Dehradun Finance Minister Gives Medals

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान: मेडल पाकर खिले मेधावियों के चेहरे, वित्तमंत्री बोले- प्रेरणा बनेंगे ये छात्र

Sun, 07 Jul 2024 02:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Jul 2024 02:15 PM IST
सार

अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इससे न केवल सम्मान पाने वाले छात्र प्रोत्साहित होंगे बल्कि अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman 2024 in Dehradun Finance Minister Gives Medals
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेडल और प्रशस्ति पत्र हासिल कर मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। समारोह के मुख्य अतिथि एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप ही वर्तमान हैं और भविष्य भी। उन्होंने कहा कि अभिभावकाें ने मेहनत की और अपने लिए हर चीज में कटौती की ताकि आप आगे बढ़ सकें। अब उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने की छात्रों की बारी है।

विज्ञापन


सर्वे ऑफ इंडिया के ऑडिटोरियम में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में वित्तमंत्री ने कहा कि छात्र इंजीनियर, डॉक्टर, आईएएस, पीसीएस समेत जिस भी लक्ष्य को भी हासिल करना चाहते हैं उसके लिए पूरी मेहनत करें। उन्होंने अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल सम्मान पाने वाले छात्र प्रोत्साहित होंगे बल्कि अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि जी-20 सम्मेलन के दौरान उत्तराखंड में दो कार्यक्रम ऋषिकेश और नरेंद्रनगर में हुए। उनकी विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यक्रमों की सफलता के बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। ताकि भविष्य में भी अच्छे काम के प्रति प्रेरित हो सकें। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करते हैं कि युवा वर्ग का भविष्य उज्ज्वल हो और अभिभावकों की मनोकामनाएं पूर्ण हो।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने एक कविता भी पढ़ी। कहा कि अपनी ताकत से लड़ाे, दूसरों की कमजोरी से नहीं, क्योंकि सच्ची सफलता आपके प्रयास में है, दूसरों की हार में नहीं। इस पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं दून वर्ल्ड स्कूल के चेयरमैन मनदीप सिंह ने कहा कि बच्चों के लिए इस तरह के प्रेरणादयक कार्यक्रम उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल दिनेश बर्थवाल ने कहा कि छात्र ही देश का भविष्य हैं। इन्हें प्रोत्साहित करने से देश के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के कंधों पर देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी : तिवारी
विशिष्ट अतिथि एवं शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि छात्र भारत का भविष्य हैं और राष्ट्र की संपत्ति हैं। उनके कंधों पर देश को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि छात्रों से उनके माता पिता की अपेक्षाएं भी जुड़ी होती हैं। इन्हें साकार करना प्रत्येक छात्र का कर्तव्य है। उन्होंने अमर उजाला की ओर से प्रति वर्ष किए जाने वाले छात्रों के सम्मान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्रों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होगा। 

परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता : बंसल
देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के वाइस प्रेसिडेंट अमन बंसल ने कहा कि किसी भी बड़े ओहदे पर पहुंचने के लिए सच्ची लगन और मेहनत जरूरी है। समय पर किया गया परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता है। उन्होंने समारोह में छात्रों को सम्मानित किए जाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बीपीएल छात्रों को निशुल्क शिक्षा दिलाए जाने की बात कही।

इन प्रायोजकों ने दिया सहयोग
मुख्य प्रायोजक देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के अलावा प्रायोजक दून डिफेंस एकेडमी, दून इंटरनेशनल स्कूल, दून वर्ल्ड स्कूल, देहरादून वर्ल्ड स्कूल, दून कैंब्रिज स्कूल, कैंब्रियन हॉल स्कूल एवं यूनिवर्सल एकेडमी का विशेष सहयोग रहा।

पढ़ाई के दौर को याद कर खुद को छात्रों से किया कनेक्ट
वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पढ़ाई दिनों को साझा करते हुए खुद को छात्रों से कनेक्ट किया। बताया कि उन्होंने हिंदी मीडियम में प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूल से शिक्षा ग्रहण की। इस दौरान कक्षा एक से लेकर बीकॉम, एमकॉम और एलएलबी तक प्रथम श्रेणी में सभी डिग्रियां हासिल की। इस पर छात्रों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

स्टेज पर मेडल के साथ फोटो क्लिक कराने का रहा क्रेज
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के हाथों स्टेज से मेडल और प्रशस्ति पत्र हासिल करते समय फोटो क्लिक कराने जबरदस्त क्रेज दिखा। स्टेज के सामने बड़ी संख्या में छात्र और उनके साथ आए अभिभावक मोबाइल से फोटो खींचने के लिए समारोह के अंत तक डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed