फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar ujala astrology mahakumbh in dehradun.

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ के लिए पंजीकरण शुरू

Wed, 02 Mar 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 Mar 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
amar ujala astrology mahakumbh in dehradun.

देहरादून में आगामी 13 और 14 मार्च को होने जा रहे अमर उजाला-ग्राफिक एरा विवि ज्योतिष महाकुंभ के लिए जबरदस्त उत्साह नजर आया।

विज्ञापन


पंजीकरण शुरू होने पर मंगलवार को पहले ही दिन 110 लोगों ने अपनी पसंद के ज्योतिष के हिसाब से पंजीकरण कराया। आप भी अमर उजाला कार्यालय में दोपहर दो बजे से पंजीकरण करा सकते हैं। देश के नामी ज्योतिषियों से मिलने का मौका पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा।

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में 13 मार्च को कार्यक्रम का उद्घाटन महामहिम राज्यपाल केके पाल सुबह 10.30 बजे करेंगे। उद्घाटन सत्र समाप्ति के बाद दोपहर 12 बजे से ज्योतिषियों से निशुल्क परामर्श का कार्यक्रम शुरू होगा। सेलिब्रिटी ज्योतिषियों से रू-ब-रू होने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है।
विज्ञापन


इसके लिए बुधवार को अमर उजाला कार्यालय में दोपहर दो बजे से पंजीकरण करा सकते हैं। सेलिब्रिटी ज्योतिषियों के अलावा देश भर से अपनी-अपनी विधा में पारंगत ज्योतिष भी कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। 14 मार्च को होटल सैफ्रॉन लीफ में ज्योतिषियों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेलिब्रिटी ज्योतिष गुडलक गुरू फेम पवन सिन्हा और फैमिली गुरू फेम डॉ. जय मदान 14 मार्च के ही सम्मेलन में उपस्थित होंगी। सम्मेलन के बाद वह पंजीकृत शहरवासियों की समस्या का समाधान करेंगे। सम्मेलन में स्थानीय ज्योतिषगण भी भाग ले सकते हैं। इसके लिए वे अपना नाम हमारे सहयोगी गुरू कृपा ज्योतिष केंद्र के अध्यक्ष पीपीएस राणा (फ ोन नं. 9412018457) को लिखवा सकते हैं।


जुटेंगे सेलिब्रिटी ज्योतिष
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गनेशा स्पीक्स फेम ज्योतिष बेजन दारूवाला, उनके पुत्र नस्तूर दारूवाला, इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस चेन्नई के नेशनल वाइस प्रेसीडेंट और ख्याति प्राप्त वास्तुविद पंडित सतीश शर्मा, अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष पंडित केए दूबे पद्मेश, अमर उजाला के राशिफल कॉलम के कॉलमिस्ट पंडित विनोद त्यागी, ज्योतिष पत्रिका ज्योतिष मंथन की संपादिका ज्योतिर्विद पदमा शर्मा, दिल्ली से गुडलक गुरू, एस्ट्रो अंक फेम सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर पवन सिन्हा, स्टाइलिश सेलिब्रिटी फैमिली गुरु फेम डॉ. जय मदान, सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर शिवानी खेतान, जयपुर की प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर मशहूर टैरो कार्ड रीडर मां त्रिशला, हिमाचल प्रदेश से पंडित लेखराज शर्मा, प. बंगाल से ज्योतिषाचार्य प्रो. पीआर हालदार, डा. लावण्या चक्रवर्ती अपने ढंग से अनूठे पाद रेखा विशेषज्ञ गीतानंद सरस्वती, मध्य प्रदेश के आचार्य राजेश जैसे 100 से अधिक ज्योतिष महाकुंभ में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed