फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   amar uajal vaccination campaign : these village of roorkee and garhwal set an example

अमर उजाला टीका ही बचाएगा अभियान : तीन गांवों को सलाम, जान की हिफाजत में टीका आएगा काम

Fri, 18 Jun 2021 02:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 18 Jun 2021 02:26 PM IST
सार

वर्तमान में रुड़की ब्लॉक के 49 ग्राम पंचायतों में से तीन में 45 प्लस वाले ग्रुप में सौ फीसदी वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
amar uajal vaccination campaign : these village of roorkee and garhwal set an example
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रुड़की के तीन गांवों के लोगों ने 45 वर्ष आयु के वर्ग में शत प्रतिशत टीकाकरण करवाकर रिकॉर्ड बना दिया है। बेलड़ा, नन्हेड़ा अनंतपुर और पुहाना गांव अब अन्य गांवों के लिए नजीर बन गए हैं। ऐसा नहीं है स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचते ही लोगों ने वैक्सीनेशन करवा लिया बल्कि वैक्सीनेशन में यहां के निवर्तमान प्रधानों का बड़ा योगदान है।

विज्ञापन


जिले में इस समय कोरोना वैक्सीनेशन का ग्राफ बढ़ाने के लिए अथक प्रयास चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन तक ने वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में जनप्रतिनिधियों ने भी भागीदारी निभानी शुरू की। ऐसे में ग्राम पंचायत स्तर पर वैक्सीनेशन का ग्राफ बढ़ना शुरू हुआ। इसी का नतीजा है कि वर्तमान में रुड़की ब्लॉक के 49 ग्राम पंचायतों में से तीन में 45 प्लस वाले ग्रुप में सौ फीसदी वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी इसे अपनी बड़ी उपलब्धि मान रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस काम में बड़ी भूमिका निवर्तमान ग्राम प्रधानों की है, जिन्होंने लोगों की भ्रांतियों को खत्म कर सेंटर तक पहुंचाया। बेलड़ा के निवर्तमान ग्राम प्रधान सचिन कुमार को तो प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद वैक्सीन लगवाई, तब जागरूक हुए लोग
पुहाना में 45 वर्ष से अधिक 426 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। निवर्तमान ग्राम प्रधान सलीम का कहना है कि शुरू में वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में बहुत ज्यादा भ्रांतियां थी। इसलिए 60 से अधिक वर्ष आयु वालों ने वैक्सीन नहीं लगवाई। जब 45 प्लस वालों का टीकाकरण शुरू हुआ तो उन्होंने सबसे पहले वैक्सीन लगवाकर मोबाइल पर स्टेटस लगाया। इसके बाद दिनभर में उनके पास करीब 60 फोन आए, जिन्होंने भ्रांतियों में पड़कर वैक्सीन को गलत बताया। ऐसे में उन्होंने लोगों को घर-घर जाकर वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया और नतीजा सामने है।

भ्रांतियों में फंसकर नहीं आ रहे थे केंद्र
बेलड़ा में 45 वर्ष से अधिक 1500 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। गांव के करीब 10 लोग ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी है। क्योंकि, वे अब गांव छोड़कर जा चुके हैं। निवर्तमान ग्राम प्रधान सचिन कुमार का कहना है कि शुरू में गांव के लोग वैक्सीन लगवाने से झिझक रहे थे। ऐसे में उन्होंने अपने सबसे घनिष्ठ लोगों को समझाकर उनको वैक्सीन लगवाई। बाद में उनकी सहायता से अन्य लोगों को। ऐसे में गांव में वैक्सीन का ग्राफ बढ़ता चला गया। कुछ लोगों ने तो एकदम मना कर दिया था। उनके साथ बैठक कर वैक्सीन के फायदे बताए, तब वे माने।

अभी खत्म नहीं हुई है कोरोना से लड़ाई
नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में 45 वर्ष से अधिक 768 लोगों का सौ फीसदी वैक्सीनेशन हो चुका है। इसमें निवर्तमान ग्राम प्रधान संदीप सैनी ने अहम भूमिका निभाई है। उनका कहना है कि वैक्सीनेशन का ग्राफ बढ़ाने के लिए उन्होंने गांव के हर घर में लोगों को प्रेरित किया। मुस्लिम बाहुल्य इलाके में उम्मीद से ज्यादा तेजी से वैक्सीनेशन हुआ। उनका कहना है कि अभी कोरोना से लड़ाई खत्म नहीं हुई है। उनका प्रयास रहेगा कि 18 वर्ष से अधिक वालों को भी वैक्सीन लग जाए। 300 लोगों को वैक्सीन लग भी चुका है। युवाओं में भी टीकाकरण का उत्साह है।

वैसे तो ब्लॉक के 20 से ज्यादा गांवों में 70 से 90 फीसदी तक टीकाकरण हो चुका है, लेकिन बेलड़ा, नन्हेड़ा अनंतपुर और पुहाना गांव में 100 फीसदी वैक्सीनेशन हो चुका है। कुछ ही लोग बचे हैं, जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी है। हालांकि ये लोग अब गांव में नहीं रहते और इनके आने की भी उम्मीद नहीं है। इसमें गांव के निवर्तमान ग्राम प्रधानों की अहम भूमिका है।
-विजेंद्र सैनी, एडीओ पंचायत  

कोरोना टीकाकरण में बच्छणस्यूं के लोगों ने मारी बाजी
रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के पट्टी बच्छणस्यूं की 21 ग्राम पंचायतों में कोरोना वैक्सीनेशन का काम जोरों पर चल रहा है। यहां एक माह में ग्राम पंचायत बाड़ा, बरसूड़ी, धारकोट और संकरोड़ी में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का शत-प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। जबकि 13 गांवों में 90 से 96 फीसदी लोगों को टीका लग चुका है। बाड़ा, संकरोड़ी, धारकोट और बरसूड़ी में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या क्रमश: 120, 100, 65 और 67 थी। जबकि दूरस्थ गांव झुंडोली, बणसू, पीपली, डुंगरा, बामसू, चौंथला शिवपुरी, छतोड़ा, जुंटई, टैठी, जैंटा, बैरागणा, नवासू, स्यूंणी, खांकरा में 90 से 96 फीसदी तक टीकाकरण हो चुका है।

क्षेत्र में सात हजार युवा 
बच्छणस्यूं के 21 ग्राम पंचायतों के 90 से अधिक गांवों/तोकों में 18 से 44 वर्ष तक के लोगों की संख्या 7000 है। इस आयु वर्ग के वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन दिन जीआईसी बाड़ा में केंद्र संचालित किया गया था। लेकिन सिर्फ 480 युवाओं को ही टीका लग पाया। कनिष्ठ प्रमुख ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्र में जीआईसी बाड़ा, बरसूड़ी, टैठी, पित्रधार व खेड़ाखाल में सेंटर खोलने की मांग की गई है। इस संबंध में सीएमओ को भी पत्र भेजा गया है। 


टीकाकरण के प्रति लोगों का अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब, युवा वर्ग के वैक्सीनेशन पर फोकस किया जा रहा है। क्षेत्र में तीन-चार सेंटरों पर वैक्सीनेशन की व्यवस्था को लेकर कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व आशा कार्यकर्ताओं का वैक्सीनेशन अभियान में पूरा सहयोग मिल रहा है।
-डा. बीके शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed