{"_id":"5c132e7642c7925d2a1b3ed5","slug":"alto-car-fell-into-gorge-at-lohaghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: लोहाघाट के छड़खोला में खाई में गिरी आल्टो कार, 2 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: लोहाघाट के छड़खोला में खाई में गिरी आल्टो कार, 2 लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Fri, 14 Dec 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट के छड़खोला में एक आल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है। मृताकों के नाम दलीप सिंह और अशोक सिंह निवासी कोटबसान हैं। बृहस्पतिवार देर रात यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
सूमो खाई में गिरी एक व्यक्ति की मौत
अल्मोड़ा में विकासखंड भैंसियाछाना के पनुवानौला-वृद्ध जागेश्वर मोटर मार्ग पर टाटा सूमो के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पनुवानौला स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया है।
विज्ञापन
वृद्ध जागेश्वर से पनुवानौला आ रही एक टाटा सूमो यूके 01-1416 बृहस्पतिवार तड़के पनुवानौला वृद्ध जागेश्वर मोटर मार्ग पर धौनी गांव के पास खाई में जा गिरी। वाहन में चार लोग सवार थे, जिसमें से बौड़ा गांव निवासी 56 वर्षीय टीका दत्त भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार आसपास के गांव के दीवान सिंह, चंदन सिंह, पूरन चंद और लीलाधर भट्ट घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे का पता चलने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को खाई से बाहर निकाल कर पनुवानौला स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेस अस्पताल रेफर किया गया है। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक घायलों की हालत खतरे से बाहर है। इधर दुर्घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी पनुवानौला स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और उन्होंने घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।