फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Alto car fell into ditch one student killed in accident at chakrata dehradun

उत्तराखंड: चकराता में दर्दनाक हादसा, आल्टो खाई में गिरने से एक छात्र की मौत, दो हायर सेंटर रेफर

Thu, 25 Oct 2018 08:19 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, साहिया
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, साहिया Updated Thu, 25 Oct 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
Alto car fell into ditch one student killed in accident at chakrata dehradun
car accident - फोटो : demo pic

बुधवार दोपहर को चकराता मोटर मार्ग पर लालपुल के निकट ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में 17 वर्षीय नवीन पंवार पुत्र सियाराम पंवार निवासी सकनी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जबकि अमित पंवार 18 पुत्र बाबू राम निवासी कनबुवा और विशाल वर्मा 16 पुत्र निवासी सकनी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार तीनों स्कूल के छात्र थे, और कार से निथला गांव से साहिया आ रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू चलाकर तीनों युवकों को खाई से बाहर निकाला, और अस्पताल पहुंचाया।

12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था नवीन

इस दौरान चिकित्सकों ने अमित पंवार और नवीन पंवार को अधिक चोटे आने के कारण हायर सेंटर रेफर किया, जहां नवीन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि विशाल को कम चोटें आई हैं।

हादसे में नवीन की मौत होने पर उनके गांव सकनी में शोक की लहर है। स्थानीय व क्षेत्रीय ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना दी। बताया जा रहा है कि नवीन के पिता का भी छह महीने पूर्व एक्सीडेंट हो गया था, जिसके कारण उनके पांव में चोट लग गई थी। दिव्यांग होने के कारण वह दूध बेचकर नवीन को पढ़ा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed