फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Along with wild animals, political attacks also intensified.

Dehradun News: जंगली जानवरों के साथ सियासी हमले भी हुए तेज

Sat, 22 Nov 2025 07:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Along with wild animals, political attacks also intensified.
-भाजपा भी बचाव में उतरी, कहा-सरकार पूरी तरह गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। प्रदेश में जंगली जानवरों के साथ ही सियासी हमले भी तेज हो गए हैं। एक ओर जहां कांग्रेस इसे सरकार की नाकामी बताते हुए हमलावर है तो वहीं भाजपा खुद इस मामले में गंभीरता से काम करने की बात कर रही है।
पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से प्रदेशभर में गुलदार, भालू के हमले की खबरें आ रही हैं, उनसे सियासी पारा भी चढ़ गया है। कांग्रेस इसे सरकारी सिस्टम की नाकामी बता रही है। कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल मामले में वन विभाग मुख्यालय पर प्रदर्शन कर चुके हैं। चेतावनी दे चुके हैं कि जल्द सरकार ने पहाड़ के लोगों की सुरक्षा के लिए कदम न उठाए तो वह और उग्र रूप ले सकते हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभाला है। अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं तो भाजपा संगठन भी लगातार सक्रिय है। खुद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बचाव में प्रधानों से समन्वय और इलाज में आर्थिक मदद का सुझाव सीएम के सामने रखा। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार का कहना है कि मानव-वन्यजीव संघर्ष पर सरकार संवेदनशील है। इस पर ठोस योजना बनाकर हम धरातल पर उतारने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed