{"_id":"62c88eeb25b18e72c90ec4c8","slug":"along-with-treatment-information-about-food-and-living-will-also-be-available-city-news-drn416697761","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून अस्पताल में मरीजों का इलाज करने के साथ ही मरीजों, तीमारदारों को दी जाएगी खानपान और रहन-सहन की भी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून अस्पताल में मरीजों का इलाज करने के साथ ही मरीजों, तीमारदारों को दी जाएगी खानपान और रहन-सहन की भी जानकारी
विज्ञापन
राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून अस्पताल में भर्ती मरीजों का विशेषज्ञों द्वारा इलाज करने के साथ ही मरीजों को बीमारी से ठीक होने के बाद खानपान और रहन-सहन के बारे में भी विशेषज्ञों जानकारी दी जाएगी। मरीजों को इलाज के बाद खानपान और रहन-सहन की जानकारी दी जा सके, इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से दून अस्पताल में लाइफस्टाइल क्लीनिक खोला जा रहा है।
इस क्लीनिक में फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन विशेषज्ञ मरीजों को बीमारी से उबरने के बाद खानपान के साथ ही रहन-सहन की जानकारी देंगेे। दून मेडिकल कॉलेज राज्य का पहला ऐसा मेडिकल कॉलेज है, जहां लाइफ टाइल क्लीनिक खोलने की कवायद शुरू की गई है। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज बीमारी से उबरने के बाद खानपान और रहन-सहन ठीक से नहीं कर पाते, ऐसे में उन्हें बीमारियों से दोबारा ग्रसित होने का खतरा बना रहता है। ज्यादातर मरीजों को इस बात की जानकारी नहीं रहती कि बीमारी से उबरने के बाद खानपान कैसे रखें और रहन-सहन कैसे होना चाहिए।
मरीजों की इसी दिक्कत को देखते हुए अब दून अस्पताल में तमाम सुविधाओं से लैस लाइफस्टाइल क्लीनिक खोला जा रहा है। प्राचार्य ने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज राज्य का इकलौता मेडिकल कॉलेज है, जहां लाइफ स्टाइल क्लीनिक खोलने की कवायद शुरू की गई है। वैसे तो देश के कई अन्य राज्यों के मेडिकल कॉलेज और बड़े निजी अस्पतालों में लाइफस्टाइल की सुविधा है, लेकिन राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में फिलहाल लाइफस्टाइल क्लीनिक की सुविधा नहीं है।